फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Platform bridge work will start from April 8, trains will not have to stop

आठ अप्रैल से शुरू होगा प्लेटफार्म के पुल का काम, नहीं रोकनी पड़ेंगी टेरेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Platform bridge work will start from April 8, trains will not have to stop
रेलवे स्टेशन पर बीते पंद्रह माह से बंद पड़े प्लेटफार्म संख्या एक के फुट ओवरब्रिज के निर्माण का काम शुरू होने वाला है। प्लेटफार्म संख्या एक के ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया रेलवे आठ अप्रैल से शुरू करेगा। रेलवे ने इस नए पुल को 15 दिन मेें तीन चरण में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दौरान स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित न हों इसके लिए रेलवे ने प्लान तैयार किया है। पांच घंटे का ब्लॉक लेकर रेलवे प्लेटफार्म नंबर एक और दो से ओवरहेड हाईटेंशन लाइनों को खोलकर पुराने पुल को हटा देगा। इस बीच प्लेटफार्म संख्या तीन, चार और पांच से ट्रेनें गुजरती रहेंगी।
विज्ञापन

यात्रियों को हो रही परेशानी
प्लेटफार्म संख्या एक का फुट ओवर ब्रिज 10 जनवरी 2021 को बंद कर दिया गया था। पुल के बंद होने के कारण रेल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्लेटफार्म संख्या एक से दो या तीन पर जाने के लिए जीआरपी थाने की ओर से जाना पड़ता है। इसके लिए 200 मीटर की अतिरिक्त दूरी तय करके दूसरा पुल चढ़ना और उतरना पड़ता है। ऐसे में बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती है। प्लेटफार्म तक पहुंचने की जद्दोजहद में कभी कभी यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। पुल बंद होने के कारण मजबूरन लोगों को रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। हाल ही में ट्रैक पार करते समय रेलवे के को-ऑपरेटिव बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई थी। इसके घटना के बाद ही रेलवे प्रशासन ने पुराने पुल को हटाकर नया पुल स्थापित करने कवायद तेज की है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग को माना जा रहा देरी का कारण
पुल निर्माण में देरी का कारण रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही बताई जा रही है। पुराने पुल की मियाद अगस्त 2020 में पूरी हो गई थी। समय रहते विभाग ने संज्ञान नहीं लिया और नया पुल बनाने की कोई योजना तैयार नहीं की। 10 जनवरी 2021 को अचानक पुल बंद कर दिया गया। लगातार अखबारों की सुर्खियां बनने पर डीआरएम स्तर से इस पर संज्ञान लिया गया और नया पुल वर्कशाप में तैयार करवाया गया। अब पुल तैयार हो चुका है। इसे स्थापित करने के लिए ओवरहेड हाईटेंशन लाइनों को खोलने की योजना रेलवे बीते दो माह से बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आठ अप्रैल को प्लेटफार्म संख्या एक और दो से गुजर रही ओवरहेड हाईटेंशन लाइनों को खोला जाएगा। इसके बाद पुराने पुल को हटाने का काम शुरू होगा। इसी प्रकार कुछ दिन बाद दोबारा ब्लॉक लेकर नए पुल को स्थापित किया जाएगा। अप्रैल के अंत तक पुल रेल यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
- अजय नंदन, डीआरएम मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed