फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pictures will fetch you good marks in Biology...keep keywords in mind

Moradabad News: जीव विज्ञान में चित्र दिलवाएंगे अच्छे अंक...कीवर्ड्स का रखें ध्यान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pictures will fetch you good marks in Biology...keep keywords in mind
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड की जीव विज्ञान की परीक्षा की तैयारी के लिए रणनीति बनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह विषय जितना रोचक है, उतना ही स्कोरिंग भी। जीव विज्ञान में चित्र ही सबकुछ हैं। जहां संभव हो, वहां चित्र जरूर बनाएं, भले ही पूछा न गया हो।
विज्ञापन

पेंसिल, हाइलाइटर का उपयोग करें। पैराग्राफ के बजाय बुलेट प्वाइंट्स में लिखें। इससे परीक्षक को मुख्य शब्द आसानी से दिख जाते हैं। यह कहना है डायट की जीव विज्ञान लेक्चरार डॉ. टीना वर्मा का। उन्होंने बताया कि कक्षा 12 जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र 70 अंकों का होता है और 30 अंक प्रयोगात्मक यानी प्रैक्टिकल के होते हैं। दो अंक वाले सवालों के जवाब 30 से 40 शब्द में देने चाहिए।
विज्ञापन

पांच अंकों वाले सवालों के जवाब 100 से 150 शब्दों में देने चाहिए। बहुविकल्पीय के लिए एनसीईआरटी के प्रत्येक अध्याय के पीछे दिए गए अभ्यास और बॉक्स में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। लघु उत्तरीय वाले सवालों में ज्यादातर सवाल डीएनए-आरएनए, प्रभावी-अप्रभावी में से आते हैं। इनकी टेबल बनाकर तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्षों में कम से कम 2020 से 2025 तक के सेट को जरूर हल करें। कई प्रश्न सीधे दोहराए जाते हैं। पौधों और जंतुओं के वैज्ञानिक नाम सही स्पेलिंग के साथ लिखें। विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों के लिए अंत में कम से कम 45 मिनट बचाकर रखें। यदि कोई जवाब गलत हो जाए तो ज्यादा काट-पीट करने के बजाय बस एक सीधी रेखा से काट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed