फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Photographed former MLA in poster, lost ticket

पोस्टर पर पूर्व विधायक का फोटो लगाया, टिकट गंवाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Photographed former MLA in poster, lost ticket
मुरादाबाद। जिला पंचायत सदस्य पद की बसपा समर्थित उम्मीदवार को पूर्व विधायक का फोटो लगाना महंगा पड़ा। बसपा ने नामांकन कराने के बाद वार्ड 34 से समर्थित प्रत्याशी नाजिया परवीन का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पार्टी ने निशात इदरीस चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सौलत अली के छोटे भाई सदाकत चौधरी की पत्नी नाजिया परवीन को बसपा ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड 34 से समर्थित उम्मीदवार घोषित किया था। नाजिया परवीन ने नामांकन दाखिल भी कर लिया था। शुक्रवार को बसपा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह ने पत्र जारी कर नाजिया परवीन की जगह वार्ड 34 से निशात इदरीस चौधरी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। आरोप है कि नाजिया परवीन के पोस्टर पर पूर्व विधायक सौलत अली का फोटो इस्तेमाल किया गया था। इससे पहले पूर्व विधायक से सपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की तस्वीर भी वायरल की गई थी। सदाकत चौधरी का कहना है कि वह भाई को नहीं छोड़ सकते हैं। पत्नी के पोस्टर पर भाई की तस्वीर लगाई थी। बसपा की ओर से टिकट काटे जाने की कोई सूचना मुझे नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed