{"_id":"61d0ac857c126454dd4471b8","slug":"park-gate-remained-closed-troubled-youth-and-children-city-news-mbd414651730","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क का गेट रहा बंद, परेशान हुए युवा, बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क का गेट रहा बंद, परेशान हुए युवा, बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शहर के कंपनी बाग स्थित स्व. बीना अग्रवाल स्मृति उद्यान का नये वर्ष के पहले दिन सुबह से शाम तक गेट बंद रहा। इसके चलते परिवार और बच्चों के साथ पार्क में घूमने, फूल पौधों के साथ सेल्फी लेने और उसमें लगे झूलों का आनंद उठाने के उद्देश्य से वहां पहुंचे लोगों को खासी परेशानी हुई। कुछ लोग बिना पार्क का भ्रमण किए चले गए तो कुछ पार्क का गेट खुलने के इंतजार में घंटों गेट पर खड़े रहे। शाम चार बजे गेट खुला तब लोग पार्क के अंदर जा सके।
शहर के कंपनी बाग क्षेत्र में पंचायत भवन और गांधी उद्यान के निकट स्थित स्व. बीना स्मृति उद्यान काफी बड़ा और शहर का प्रमुख पार्क है। पूर्व मेयर स्वर्गीय बीना अग्रवाल की स्मृति में इस पार्क को काफी बेहतर बनाया गया है। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले लगाए गए हैं। विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे फूल के पौधे इसकी सुंदरता को और अधिक आकर्षक बना देते हैैं। खास बात यह है कि शहर के मध्य बाजार के निकट यह पार्क है। लिहाजा नये वर्ष की खुशी के कुछ यादगर पल इस पार्क के बीच बिताने के लिए तमाम युवा और बच्चे सुबह से ही पार्क पर पहुंचने लगे थे। लेकिन नगर निगम कर्मचारियों ने सुबह से लेकर शाम चार बजे तक पार्क का गेट नहीं खोला। इसके चलते तमाम युवा और बच्चे तो काफी देर प्रतीक्षा कर वापस चले गए, लेकिन इसके बाद भी काफी युवक, युवतियां और बच्चे पार्क के गेट खुलने के इंतजार में खड़े रहे। शाम चार बजे निगम कर्मियों ने पार्क का गेट खोला तब जाकर बाहर घंटों गेट पर इंतजार करने वाले लोग अंदर जा सके। शाम चार बजे गेट खुलने के कारण पार्क में एक साथ काफी भीड़ भी दाखिल हो गई। जिससे भीतर पहुंच सके बच्चों को भी झूलों आदि का आनंद उठाने के लिए अपनी बारी का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
स्व. बीना अग्रवाल उद्यान का गेट पूरे दिन बंद रहने की जानकारी नहीं है। शाम को मैंने पार्क को खुला देखा था। दिन भर कर्मचारियों ने नये साल पर गेट क्यो बंद रखा इस संबंध में वह कर्मचारियों से जानकारी करेंगे। इधर कोविड-19 के प्रोटोकाल को लेकर भी एहतियात बरती जा रही है। भविष्य में लोगों को ऐसी असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
- अनिल कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त