फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pandit Malviya's contribution in the field of education is invaluable: Hariom Sharma

शिक्षा के क्षेत्र में पंडित मालवीय का योगदान अमूल्य : हरिओम शर्मा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Pandit Malviya's contribution in the field of education is invaluable: Hariom Sharma
मुरादाबाद। अखिल भारतीय महासभा की महानगर इकाई के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम, पंडित मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित हुआ। वहीं डॉ. प्रदीप शर्मा ने मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की उन्नति और विकास के लिए समाज का संगठित रहना आवश्यक है। ऋषि-मुनियों और विद्वानों के द्वारा बनाए मार्ग पर चलना चाहिए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री पंडित हरिओम शर्मा ने मदन मोहन मालवीय के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को बेदाग छवि का प्रधानमंत्री बताया।
विज्ञापन

केडीआरसी के निदेशक डॉ. केके मिश्र ने कहा कि मालवीय और वाजपेयी के योगदान को राष्ट्र कभी नहीं भुला पाएगा। बनारस हिंदू विवि आज भी शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में अग्रणी है। महामंत्री सुनील कुमार शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। महानगर अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक शरद चतुर्वेदी, स्वागताध्यक्ष रौनक शुक्ला, व्यवस्था प्रमुख पंडित विमलेंद्र शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन मयंक शर्मा ने किया। मौके पर समाजसेवी प्रदीप शुक्ला, राजेश कौशिक, डॉ. आनंद प्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. विश्वास शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, सुनील शर्मा, डॉ. प्रेमवती, संजय शर्मा, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी भी रही उपस्थिति
अखिल भारतीय महासभा महानगर कोषाध्यक्ष सचिन शंखधार, सुशील कुमार शर्मा, अवधेश पाठक, महानगर अध्यक्ष (युवा) अमित शर्मा, महानगर महामंत्री (युवा) प्रणवीर शर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष (युवा) अभिषेक चतुर्वेदी, गोपाल मिश्रा, अतुल दूबे, ज्ञानेंद्र देव शर्मा, संजीव आकांक्षी, मिथुन शर्मा व डॉ. शरद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed