{"_id":"6182d2727bb2ee0a9029bbe8","slug":"paddy-purchasing-center-open-even-on-local-holidays-860-mt-purchased-city-news-mbd408385342","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय अवकाश के दिन भी खुले धान क्रय केंद्र, 860 एमटी हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय अवकाश के दिन भी खुले धान क्रय केंद्र, 860 एमटी हुई खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार को जिले में स्थानीय अवकाश था। खाद्य विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए अधिकारियों ने कर्मियों का अवकाश निरस्त कर धान खरीद केंद्रों को खुलवाया और खरीद कराई। किसान भी काफी संख्या में धान लेकर पहुंचे। जिले में 860 एमटी धान की खरीद हो गई। अब चार दिन केंद्रों में अवकाश रहेगा। जिसके बाद सोमवार को केंद्र खोले जाएंगे।
दरअसल इस बार पूरे प्रदेश में धान खरीद काफी कम हुई है। मंडल में भी लक्ष्य का 10 फीसदी धान भी नहीं खरीदा गया है। उधर धान खरीद के लिए शासन का जबर्दस्त दबाव बना हुआ है। इसी के चलते अधिकारियों ने बुधवार को स्थानीय अवकाश के दिन भी धान केंद्र खुलवाए। खाद्य विभाग के डिप्टीआरएमओ ने बताया कि हड़ताल की वजह से पीसीएफ, पीसीयू और यूपीएसएफ के केंद्रों पर धान खरीद तीन दिन से नहीं हो रही है। इन तीनों एजेसियों के 24 सेंटर हैं।
उधर किसान भी धान काटकर बेचने आने लगा है। सेंटर पर धान की आवक बढ़ने लगी है। इस कारण बुधवार को खाद्य विभाग के कर्मियों का स्थानीय अवकाश निरस्त कर धान खरीद केंद्र खुलवाकर किसानों की खरीद कराई गई। बुधवार को 152 किसानों से 860 एमटी धान की खरीद हुई है। जिले में अब तक कुल 3641 एमटी धान खरीदा जा चुका है।