फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Out-of-control car crashes into container; four injured.

Moradabad News: अनियंत्रित कार कंटेनर से टकराई, चार घायल

Tue, 06 Oct 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 06 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control car crashes into container; four injured.
भगतपुर। क्षेत्र के ग्राम विलाकूदान स्थित बैंक के समीप मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें करियानंगला सानी गांव निवासी सफदर और सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




भगतपुर क्षेत्र के ग्राम करियानंगला सानी एवं अन्य गांव निवासी कुछ लोग किराए की कार से किसी काम के सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे। बताया कि सोमवार दोपहर मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर ग्राम विलाकूदान में बैंक के पास पहुंचने पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार लोग उसमें फंस गए।
विज्ञापन




हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और क्षेत्रीय दुकानदारों की भीड़ जुट गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल सफदर और सलीम को रामपुर तिराहा के नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है व अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed