{"_id":"627d0ee64b9ae42d727b5381","slug":"one-killed-six-injured-car-collides-with-tree-in-chhajlait-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: मुरादाबाद के छजलैट में पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: मुरादाबाद के छजलैट में पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, छह घायल
Thu, 12 May 2022 07:13 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 May 2022 07:13 PM IST
सार
एसओ छजलैट राम प्रताप ने बताया कि राजस्थान अलवर निवासी यह परिवार हरिद्वार जा रहा था। परिवार के एक सदस्य का देहांत हो गया था। उसकी अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
छजलैट थानाक्षेत्र में अनियंतित्र स्कार्पियो कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे के समय राजस्थान के अलवर का परिवार हरिद्वार जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के अलवर निवासी एक परिवार छह लोग स्पार्कियो कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह कार छजलैट थानाक्षेत्र के लदावली गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
इस हादसे में कार सवार 65 वर्षीय प्रेम चंद्र की मौत हो गई। जबकि कार सवार कंजोड़ दास, उनकी पत्नी रेखा, बेटी खुशी, बाबूलाल और हमेत घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर छजलैट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
एसओ छजलैट राम प्रताप ने बताया कि राजस्थान अलवर निवासी यह परिवार हरिद्वार जा रहा था। परिवार के एक सदस्य का देहांत हो गया था। उसकी अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।