फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One dengue fever, 398 patients found in moradabad

डेंगू का एक, बुखार के 398 मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
One dengue fever, 398 patients found in moradabad
मुरादाबाद। मौसम के उतार चढ़ाव के बीच जिले में डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि जारी है। बुधवार को डेंगू का एक और मरीज मिला। वहीं जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार 398 मरीज मिले। जिला अस्पताल में तीन बुखार पीड़ितों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार की तपिश बढ़ने लगी है। इसके चलते ओपीडी में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने 5956 मरीज पहुंचे। इसमें जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 1403 रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण में जिला अस्पताल में 50 और सीएचसी-पीएचसी में 356 मरीज बुखार के मिले। तीन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। दूसरी ओर लैब की जांच में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। ये मरीज संभल जिले का रहने वाला है। वहीं मलेरिया का कोई मरीज नहीं मिला। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि सीएचसी-पीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुखार पीड़ितों की मलेरिया और डेंगू की जांच कराई जा रही है। बुधवार को डेंगू का सिर्फ एक मरीज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed