फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On opening the gate in front of the religious place, two sides came face to face, uproar

धार्मिक स्थल के सामने गेट खोलने पर दो पक्ष आए आमने सामने, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
On opening the gate in front of the religious place, two sides came face to face, uproar
नागफनी थानाक्षेत्र के दसवां घाट मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर धर्मस्थल के सामने गेट खोलने का एक पक्ष के लोगों ने विरोध किया। उन्होंने अपने मकानों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। उन्होंने पलायन की धमकी भी दे डाली। इसी जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। दो पक्षों के आमने सामने आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले मनमोहन महाजन की नागफनी थानाक्षेत्र के दसवां घाट के मोहल्ले में निर्यात फर्म थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी फर्म दिल्ली रोड पर खोल ली है। इसके बाद दसवां घाट की फर्म की जमीन बेच दी है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने प्लाटिंग का कार्य शुरू करा दिया है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि पहले फर्म में तीन गेट थे। प्लाटिंग करने वालों ने एक और गेट खोल दिया। फर्म के अंदर पहले एक धर्मस्थल भी था। उसे भी गिरा दिया गया है। नया गेट धार्मिक स्थल के सामने खोल दिया। जिसका एक पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी बीच प्लाटिंग कर रहे लोगों के पक्ष में दूसरे पक्ष के लोग आ गए। जिससे लेकर मामला गरमा गया। सूचना मिलने पर नागफनी पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर पलायन की धमकी भी दी। इसके बाद लोग कलक्ट्रेट पर पहुंच गए और उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन पर चरन सिंह, रामपाल सिंह, सचिन, अमित, रामकिशोर, बादाम सिंह के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने बताया कि तीन माह से फर्म में की जमीन पर काम चल रहा है। फर्म के अंदर का धर्मस्थल भी तोड़ दिया गया है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाकर मामला शांत करा दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
निर्माण कार्य को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। पुलिस को मौके पर भिजवा कर फिलहाल कार्य रुकवा दिया गया है। दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश भदौरिया, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed