फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   on bike Mother and son died due to a dumper collision in Moradabad

मातम में बदली शादी की खुशी: डंपर की टक्कर से मां-बेटे की मौत, एक भाई अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग

Tue, 04 Apr 2023 07:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे
संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Apr 2023 07:48 PM IST
सार

मंगलवार सुबह तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर अलीगढ़ मार्ग पर बूजपुर आशा के पास सामने से डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
on bike Mother and son died due to a dumper collision in Moradabad
मृत मां और बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मां बेटे की मौत हो गई। जबकि युवक का चचेरा भाई घायल हो गया। हादसे के समय तीनों शादी समारोह से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

मूंढापांडे के गदईखेड़ा निवसी रामचंद्र किसान हैं। रामपुर जनपद टांडा थाना क्षेत्र के लालपुरा अहमदाबाद गांव में रामचंद्र के साढ़ू रहते हैं। सोमवार को साढ़ू के बेटे की शादी थी। रामचंद्र की पत्नी इंद्रवती (50), अपने बेटे सत्यभान (25) और सत्यभान का चचेरा भाई सुरेंद्र शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर अलीगढ़ मार्ग पर बूजपुर आशा के पास सामने से डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में इंद्रवती की मौत हो गई। जबकि सत्यभान और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

हादसे के बाद चालक डंपर दौड़ाकर भाग निकला। सत्यभान और सुरेंद्र दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सत्यभान की मौत हो गई। जबकि उसके चचेरे भाई का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed