{"_id":"61cf6ea2c18f32266e3bea6c","slug":"olympic-association-will-organize-district-level-games-in-the-new-year-city-news-mbd4145462110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में जिला स्तरीय खेलों का आयोजन करेगा ओलंपिक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में जिला स्तरीय खेलों का आयोजन करेगा ओलंपिक संघ
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला ओलंपिक संघ मुरादाबाद जनवरी माह में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए संघ ने गुरुवार को अपनी खेल इकाइयों के साथ विचार विमर्श किया। इसमें कबड्डी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स के लिए अलग-अलग तिथियों में निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक आयोजन कराने का निर्णय लिया गया।
ओलंपिक संघ जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्रतियोगिताओं के आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा करेगा। जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ अजय विक्रम पाठक ने बताया कि जल्द ही सोनकपुर स्टेडियम मुरादाबाद में विभिन्न ओलंपिक खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। शहर व गांव देहात में संचालित विभिन्न स्पोर्ट्स अकादमियों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच प्रदान कराने के उद्देश्य से यह आयोजन कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को जिला स्तर का प्रमाण पत्र प्रतियोगिता के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। डॉ पाठक के अनुसार जिला ओलंपिक खेल प्रतियोगिताएं कराने का उद्देश्य खिलाड़ियों में समन्वय की भावना उत्पन्न होना एवं खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों के महत्व को समझाना है। प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए जिला ओलंपिक संघ जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कोपत्र प्रेषित करेगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें।