{"_id":"661853434fceacf6df01ac16","slug":"old-man-attacked-with-sharp-weapon-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-380040-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नमाज अदा कर लौट रहे वृद्ध पर धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नमाज अदा कर लौट रहे वृद्ध पर धारदार हथियार से किया हमला
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)।
मस्जिद में ईद की नमाज अदा कर लौट रहे असगर (85 वर्ष) पर रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घायल हालत में बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव हसनगढ़ी निवासी असगर बृहस्पतिवार की सुबह गांव में ही ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में गए थे। नमाज अदा कर जब व घर लौट रहे थे तो रास्ते में गांव के ही रहीस पुत्र नजर खां, सुल्ताल, शकील, इब्ने मिल गए। आरोप है कि आरोपी बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक राय होकर रंजिशन बुजुर्ग असगर पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए धारदार हथियार मारकर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर बुजुर्ग के परिवार वाले भी आए तो आरोपी भाग गए। परिजन बुजुर्ग को लेकर कांठ थाने पहुंचे। पुलिस ने असगर को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने सुल्तान व इब्ने को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस को कहना है कि कुछ समय पहले दोनों पक्षों में बच्चे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी इसी बात को लेकर उनसे रंजिश रखते है।