फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nursing student raped in Ghaziabad

गाजियाबाद में नर्सिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Nursing student raped in Ghaziabad
कुंदरकी। नौकरी का फार्म भरवाने के बहाने बीएससी नर्सिंग की छात्रा को गाजियाबाद ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर मैनाठेर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के साथ उसकी बहन के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित छात्रा ने एसएसपी मुरादाबाद को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मुरादाबाद की एक यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा है। बीते 30 मई को वह कॉलेज जा रही थी, उसकी बस जैसे ही पाकबड़ा पहुंची तभी उसके कस्बे के निवासी और पूर्व परिचित युवक ने उसकी मोबाइल पर कॉल किया। इस दौरान युवक ने कहा कि तुम मेरे साथ गाजियाबाद चलो वहां नौकरी का फार्म भरना है। उसने बताया कि उसके साथ उसकी बहन भी है, उसका भी फार्म भरवाना है। युवक की बात पर भरोसा करके वह बस से उतर कर युवक की कार में सवार हो र्गई। रास्ते में युवक और उसकी बहन उसे नौकरी का दिलासा देते रहे। छात्रा का आरोप है कि युवक उसे गाजियाबाद कचहरी ले जाकर एक वकील के चैंबर बैठा दिया। वहां उसके फोटो खींचे गए, मार्कशीट और आधार कार्ड की फोटो स्टेट कराई गई। इस दौरान एक दफ्तर में नौकरी के फार्म भरवाने के नाम पर उससे हस्ताक्षर कराए गए। बाद में आरोपी युवक ने अपनी बहन के साथ उसे लेकर अपने एक दोस्त के घर गया। इस दौरान आरोपी युवक उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दो बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं युवक ने कहा कि तू अब मेरी पत्नी है, यदि तूने इसका कहीं जिक्र किया तो मैं तुझे बदनाम कर दूंगा। पीड़िता ने जब इस बाबत आरोपी की बहन से बात किया तो उसने भी उसे गलियां देते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। हालात प्रतिकूल देख उसने आरोपी युवक और उसकी बहन की काफी खुशामद की, इस पर आरोपी उसे देर रात दस बजे करीब घर के पास छोड़े। घर पहुंचकर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती सुनाई। उसके परिवार के लोग जब इसकी शिकायत युवक के परिजनों से किए तो आरोपी के परिजन मारपीट पर आमादा हो गए। मैनाठेर पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है, विवेचना के बाद दोषी के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed