फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nursing home running in the middle city sealed without a license

बिना लाइसेंस बीच शहर में चल रहा नर्सिंग होम किया सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nursing home running in the middle city sealed without a license
मुरादाबाद। शहर की आशियाना कॉलोनी में काफी लंबे समय से बिना लाइसेंस चल रहे एक नर्सिंग होम को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अजय कुमार शर्मा ने टीम के साथ पहुंच कर सील कर दिया है। इससे पहले बुधवार सुबह नगर निगम की टीम द्वारा हॉस्पिटल द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट नगर निगम के कूड़े में मिलाकर निगम के कूड़ा वाहन में डालते हुए पकड़ा था। नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय वर्मा की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंच कर जब पड़ताल की तो यह खेल खुल सका। नगर निगम की ओर से सफाई निरीक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसीएम ने हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट लिखे जाने को तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी है।
विज्ञापन

नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आशियाना स्थित महानगर संवेदना हॉस्पिटल द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट नगर निगम के कूड़े में मिला कर डाला जाता है। इस पर वह स्वयं अपने सफाई निरीक्षक हेमेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो संबंधित हॉस्पिटल का कर्मचारी नगर निगम के कूड़े के साथ अस्पताल का बायो मेडिकल वेस्ट मिलाकर डालते मिल गया। जिसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी के बताया कि आरोपी युवक के साथ जब वह संबंधित हॉस्पिटल पहुंचे तो वहां कोई चिकित्सक नहीं मिला। मौजूद स्टाफ से जानकारी करने पर वह बायो मेडिकल वेस्ट के लिए किसी एजेंसी से अनुबंध भी नहीं बता सका। इस पर उन्होंने इसकी सूचना सीएमओ व अपर नगर मजिस्ट्रेट को दी।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर तुरंत ही अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हॉस्पिटल की पड़ताल की तो संबंधित हॉस्पिटल को बिना लाइसेंस संचालित होता पाया। एसीएमओ ने बताया कि जिसके बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। साथ ही बिना लाइसेंस हॉस्टिल संचालित करने के मामले में रिपोर्ट लिखे जाने के लिए तहरीर सिविल लाइंस पुलिस को दे दी है। उधर नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि सफाई निरीक्षक की ओर से हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ बायो मेडिकल वेस्ट नगर निगम के कूड़े में मिलाकर डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किये जाने के लिए तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed