फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice to Chief Engineer, salary of Amroha CMO stopped

Moradabad: चीफ इंजीनियर को नोटिस, अमरोहा सीएमओ का वेतन रोका, कई अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 24 Jul 2024 06:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Notice to Chief Engineer, salary of Amroha CMO stopped
प्रतीकात्मक तस्वीर

मंडलीय समीक्षा बैठक में खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को सुरक्षा घेरे में करने के निर्देश की अनदेखी करने पर चीफ इंजीनियर से कमिश्नर ने स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही सीएचओ को किए जाने वाले पीबीआई के भुगतान की प्रगति खराब होने पर सीएमओ अमरोहा का वेतन रोकने के आदेश दिए।

विज्ञापन


वहीं अवैध अस्पतालों का संचालन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। कमिश्नर ने सरकार की संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की स्थिति के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


कमिश्नर ने आशा वर्करों के कार्यों की बेहतर मॉनीटरिंग एवं समय से मानदेय और इंसेंटिव का भुगतान न किए जाने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। संस्थागत प्रसव की स्थिति की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल आमजन के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए प्रत्येक जनपद में अवैध हॉस्पिटलों के विरुद्ध अभियान चलना चाहिए तथा उनके संचालकों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाए। कमिश्नर ने विद्यालयों में मानकों के विपरीत संचालित स्कूली बसों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed