{"_id":"631f853cd7566c55e22bf796","slug":"no-bricks-sold-moradabad-news-mbd440889084","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठों पर खड़े रहे वाहन, नहीं बिकी ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठों पर खड़े रहे वाहन, नहीं बिकी ईंटें
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीएसटी, कोयले के दामों में वृद्धि और मिट्टी निकासी में आ रही दिक्कतों के विरोध में ईंट व्यवसायियों ने सोमवार ईंटों की बिक्री नहीं की। इसके चलते जहां जिले में स्थित 370 ईंट भट्ठों का करीब 40 लाख का व्यवसाय ठप रहा वहीं भवन निर्माण करा रहे लोगों को काफी दिक्कत हुईं।
अखिल भारतीय ईंट व टाइल निर्माता महासंघ के 12 से 17 सितंबर तक ईंटों की बिक्री बंद करने के आह्वान पर पहले दिन जिले के सभी ईंट भट्ठों पर ईंटों की बिक्री बंद रही। जिला ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस मौके पर मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम महेशपुर भीला स्थित कार्यालय पर बैठक की। जिसमें जिला ईंट भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा कि कोयले के रेट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मिट्टी निकासी को लेकर भी तरह-तरह की दिक्कतें शासन-प्रशासन खड़ी कर रहा है। जीएसटी एक फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी तक कर दी गई है। उन्होंने सभी ईंट भट्ठा व्यवसायियों से 17 सितंबर तक ईंट बिक्री बंद रख महासंघ के आह्वान पर की जा रही इस हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने हड़ताल के पहले दिन जिले के सभी 370 ईंट भट्ठों पर ईंटों की बिक्री बंद रखने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण करीब 40 लाख का ईंट कारोबार ठप रहा।
बैठक में महामंत्री संजीव चौधरी, कोषाध्यक्ष नवीन जैन, उपाध्यक्ष हाजी मुर्तजा, हाजी रफी, अर्जुन सिरोही, वाजिद अंसारी, संदीप गुप्ता, वंश गुप्ता, परवेज आलम आदि मौजूद रहे।