फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nine trains including Begumpura stop Roorkee, arrangement remain force till September 20 on Kaliyar Urs

Kaliyar Urs: रुड़की में रुकेंगी बेगमपुरा समेत नौ ट्रेनें, कलियर उर्स पर 20 सितंबर तक लागू रहेगी व्यवस्था

Fri, 06 Sep 2024 08:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 08:10 PM IST
सार

हरिद्वार जिले में होने वाले पिरान कलियर मेले के लिए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मुरादाबाद से गुजरने वाली नौ ट्रेनों को रुड़की स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इसमें बेगमपुरा, जनसाधारण समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन
Nine trains including Begumpura stop Roorkee, arrangement remain force till September 20 on Kaliyar Urs
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिरान कलियर मेले के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। मुरादाबाद से गुजरने वाली नौ ट्रेनों को रुड़की रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इसमें बेगमपुरा, जनसाधारण समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। 10 से 20 सितंबर तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन


इससे मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, अमरोहा आदि से कलियर शरीफ जाने वाली सैकड़ों जायरीनों को सहूलियत होगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि अब तक जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए, उनका मुरादाबाद से मार्ग नहीं हैं।
विज्ञापन


जिन ट्रेनों को रुड़की में ठहराव देने की घोषणा की गई है, वह सभी मुरादाबाद से होकर गुजरती हैं। दूर दराज से उर्स में पहुंचने वाले जायरीनों को परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। कई स्टेशनों पर अतिरिक्त अनारक्षित टिकट काउंटर खोलने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों को दिया गया ठहराव

  • 14617-18 जनसेवा एक्सप्रेस
  • 15211-12 जननायक एक्सप्रेस
  • 15531-32 जनसाधारण एक्सप्रेस
  • 12237-38 बेगमपुरा एक्सप्रेस
  • 12317-18 अकाल तख्त एक्सप्रेस
  • 14605-06 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस
  • 12491-92 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस
  • 12331-32 हिमगिरी एक्सप्रेस
  • 12357-58 दुर्गियाना एक्सप्रेस

मुरादाबाद-रुड़की के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

कलियर शरीफ में आयोजित उर्स के दौरान मुरादाबाद से रुड़की तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 15 से 20 सितंबर तक (04307/08) मुरादाबाद-रुड़की-मुरादाबाद स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन होगा।



रुड़की से शाम 5:50 बजे चलेगी। लक्सर, मुअज्जमपुर नारायण, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ होते हुए रात 10:10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। मुरादाबाद से दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी और समान रूट से शाम 4:15 बजे रुड़की पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed