फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nine people were bitten by dogs in Avakkarpur, three were seriously injured.

Moradabad News: अवक्करपुर में नौ लोगों को कुत्तों ने काटा, तीन गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nine people were bitten by dogs in Avakkarpur, three were seriously injured.
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव अवक्करपुर में बुधवार सुबह आवारा कुत्तों के झुंड ने कई लोगों को काट लिया। जिससे गांव अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। नौ लोगों में से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। 19 वर्षीय गौतम के चेहरे पर कुत्तों ने घाव कर दिया।
विज्ञापन

18 वर्षीय अजय के हाथ से मांस उखाड़ ले गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में टिटनेस, एंटी रैबीज वैक्सीन व सीरम लगाए गए। लोगों ने बताया कि सुबह के वक्त ग्रामीण अपने-अपने काम से बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन

कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तो बच्चे और बुजुर्ग रोज की तरह टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के भीतर घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक लोगों को निशाना बना लिया। कुछ ही पलों में कुत्तों ने नौ लोगों को काटकर घायल कर दिया। अजय बहादुर के हाथ पर गंभीर चोट आई, जहां कुत्ते ने मांस नोंच लिया। अजयपाल उर्फ मुन्नू की जांघ में गहरा घाव हो गया, जिससे काफी खून बहा। 51 वर्षीय झंडू, 37 वर्षीय सुरेंद्र भी इस हमले में जख्मी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगाए। चिकित्सकों ने बताया कि सभी पीड़ितों को टिटनस, एंटी-रेबीज वैक्सीन और सीरम दिया गया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन कई घाव गहरे होने के कारण इलाज लंबा चल सकता है।

घटना के बाद गांव में डर और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों का झुंड लंबे समय से गांव में घूम रहा था, जिसकी शिकायतें पहले भी की गई थीं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने और इलाके में स्थायी समाधान करने के लिए अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed