फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New year may start with cold wave and fog

शीतलहर और कोहरे से हो सकता है नए साल का आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
New year may start with cold wave and fog
मुरादाबाद। नए साल की सुबह का आगाज सीतलहर और कोहरे के साथ हो सकता है। जबकि दिन में धूप खिलने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जताई जा रही है। सप्ताह के शुरूआती चार दिनों में शीतलहर, कोहरा, गलन और दिन में खिली धूप रहने का अनुमान है। इसके अलावा सप्ताहांत में हल्की बारिश से ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। उत्तर भारत में हो रही लगातार बर्फबारी का असर मुरादाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

मौसम ने 2021 के अंत और 2022 की शुरूआत में ऐसे करवट ली है कि लोगों को बादल, गलन और ठिठुरन के बीच आंखें खोलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और रात में भीषण ठंड पड़ने का आसार हैं। हल्की बारिश से ठंड में और इजाफा हो सकता है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक आके सिंह ने पूरे सप्ताह न्यूतनम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान बताया है। चार जनवरी तक सुबह-रात में कोहरा और भीषण ठंड जबकि दिन में धूप रहने की संभावना है। जबकि पांच और छह जनवरी को हल्की बारिश से गलन बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यक्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed