फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Network obstacle in the way of preparing for competitive exams

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की राह में नेटवर्क का रोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Network obstacle in the way of preparing for competitive exams
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में पढ़ाई पटरी से उतर चुकी है। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सरकार के निर्देश पर कोचिंग संस्थानों को बंद रखा जा रहा है। वहीं, आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी हो चुका है। कोचिंग संस्थान न खुलने और इंटरनेट की समस्या की वजह से अभ्यर्थियों को तैयारी करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 50 कोचिंग संस्थान हैं। इसमें से करीब 25 संस्थान उच्च श्रेणी के हैं। सबसे ज्यादा कोचिंग संस्थान लाइनपार में हैं। मुरादाबाद में लगभग सात हजार अभ्यर्थी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं। मुरादाबाद कोचिंग एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद ताहिर हसन ने बताया कि सरकार ने बाजार, रेस्टोरेंट, मॉल आदि खोलने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कोचिंग संस्थान नहीं खुले हैं। इसकी वजह से कोचिंग संचालकों के साथ अभ्यर्थी भी परेशान हो रहे हैं। वर्ष 2018 से यूपी पुलिस में एसआई पद के लिए आवेदन की बात कही जा रही थी, लेकिन इसके लिए अब फार्म भरवाए गए हैं। कई वर्षों के इंतजार में बहुत से अभ्यर्थियों की आयु निर्धारित आयु सीमा से अधिक हो जाती है। अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए सरकार को 50 फीसदी की क्षमता में संस्थान शुरू करने की अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन

20 अगस्त को होगी पैट की परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा 23 जुुलाई से 31 जुलाई तक, यूपी टीजीटी परीक्षा सात और आठ अगस्त, पीजीटी की परीक्षा 17 और 18 अगस्त, यूपी पेट परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को कराया जाएगा। पेट में उत्तीर्ण होने के बाद ही अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती के लिए अर्ह होंगे। इसके बाद यूपी पुलिस की सब इंस्पेक्टर की भी परीक्षा प्रस्तावित है। इसके अलावा एसएससी ने 17 जुलाई से कांस्टेबल के 25 हजार से ज्यादा रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग के लिए कर दें टीकाकरण अनिवार्य
युवाओं और कोचिंग संचालकों का कहना है कि नौकरी की तैयारी करने वाले ज्यादातर अभ्यर्थियों की उम्र 18 से अधिक होती है और संक्रमण से बचने के लिए सरकार ने भी 18 से अधिक उम्र के युवाओं के टीकाकरण के लिए अभियान चलाया है। ऐसे में सरकार चाहे तो कोचिंग संस्थान में पढ़ने वालों के लिए टीका लगवाना अनिवार्य कर सकती है। संस्थान खुलेंगे तो वहां पर भी टीकाकरण को बढ़ावा देने को प्रोत्साहित किया जा सकता है।
पैट परीक्षा में अब एक माह का समय शेष रह गया है। लेखपाल भर्ती के लिए तैयारी करनी है। गणित और करेंट अफेयर्स के सवालों को हल करने में बहुत परेशानी आ रही है। ऑनलाइन तैयारी कर रहा हूं। टीका लगवाने के अलावा मैंने कोरोना की जांच भी करा ली है। अब कोचिंग खुलने चाहिए।
- विजयपाल, अभ्यर्थी
यूपी एसआई की तैयारी पिछले एक वर्ष से कर रहा हूं। जब तैयारी शुरू की थी, तभी कोरोना संक्रमण काल शुरू हो गया था। ऑनलाइन क्लास में अच्छे से पढ़ाई नहीं हो पा रही है, क्योंकि पढ़ाई के बीच में घर के भी काम करने पड़ जाते हैं और घर पर बच्चे भी पढ़ने नहीं देते। मैंने वैक्सीन की डोज ले ली है।
- उमंग चौधरी, अभ्यर्थी
मैं बैंक परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी कर रहा हूं। ब्लॉक छजलैट के गांव सुल्तानपुर फलैदा का रहने वाला हूं। यहां पर इंटरनेट की समस्या रहती है, जिसकी वजह से बीच-बीच में शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए टॉपिक समझ में नहीं आते हैं। लेखपाल भर्ती के लिए भी आवेदन किया है।

- ओमेंद्र कुमार, अभ्यर्थी
वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। कई वर्ष बाद यूपी एसआई की भर्ती निकली है। मुझे सबसे ज्यादा गणित और रीजनिंग को समझने में परेशानी होती है। ऑनलाइन पढ़ाई में ऑफलाइन पढ़ाई जैसा माहौल नहीं मिल पाता है। क्लास में कुछ भी समझ नहीं आने पर शिक्षक से पूछ लेते हैं, जबकि ऑनलाइन में ऐसा नहीं हो पा रहा है।
- शगुन चौधरी, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed