{"_id":"61b259f539e71b1f7860f588","slug":"negligence-is-taking-a-heavy-toll-on-people-s-lives-city-news-mbd412122895","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही लोगों की जिंदगी पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही लोगों की जिंदगी पर पड़ रही भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। यातायात माह और सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रमों में ही सिमट कर रह गया है। पुलिस और परिवहन विभाग यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने में नाकाम साबित हो रहे हैं। शहर में ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं, तो हाईवे पर दुपहिया वाहनों पर तीन- तीन सवारियां सवार होकर पुलिस के सामने से ही गुजर रही हैं। संबंधित विभागों की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। आए दिन सड़कें खून से लाल हो रही हैं। बृहस्पतिवार को फिर मुरादाबाद मंडल में अलग अलग हादसों में सात लोगों की जान चली गई।
नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया गया था। पूरे माह कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। चौराहों से लेकर स्कूल कॉलेज, पुलिस लाइन से लेकर थानों तक कार्यक्रमों में बताया गया कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। अब शासन के आदेश पर छह दिसंबर से सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू किया गया है, लेकिन कोई अभियान धरातल पर नहीं उतरा।
इसी वजह से ही बरात में शामिल होने के लिए तीनों दोस्त एक ही बाइक पर 120 किलोमीटर का सफर तय कर गए। इतना नहीं वापस में ही वह मूंढापांडे तक पहुंच गए। यहां वह हादसे का शिकार हो गए और तीनों की मौत हो गई। ठाकुरद्वारा में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा रामपुर में ही एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा अमरोहा में दो लोग भी हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से फट गए थे भेजे और टूट गई थीं पसलियां
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया, जिसे पता चला कि मुकेश, लकी और विशाल के सिर, पैर, हाथ की हड्डियां और पसलियां टूट गई थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त की तीनों के भेजे फट गए थे।