फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal Corporation team will remove encroachment on GMD Road today

Moradabad News: नगर निगम की टीम आज जीएमडी रोड पर हटाएगी अतिक्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation team will remove encroachment on GMD Road today
मुरादाबाद। नगर निगम के अल्टीमेटम के कारण जीएमडी रोड के कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे को हिस्से पर हथौड़ा चलाकर अतिक्रमण हटाया। बुधवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम सोमवार को दुकानों से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर ताड़ीखाना पहुंची थी। इस दौरान व्यापारियों से विरोध जताया। बातचीत के बाद नगर निगम की टीम वापस लौट गई। इसके बाद अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने व्यापारियों को दो दिन की मोहलत दी। मंगलवार देर रात अल्टीमेटम की मियाद पूरी हो गई। बुधवार को निगम टीम दलबल के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमण हटाएगी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि बुध बाजार की तरह जीएमडी रोड को भी चौड़ा और सुंदर बनाया जाएगा। सौंदर्यीकरण में नाले और नालियों पर किए गए अतिक्रमण बाधा बना हुए हैं। इस मामले में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश भसीने का कहना है कि व्यापारी अतिक्रमण हटाने में नगर निगम का सहयोग कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में नगर निगम को भी व्यापारियों को मोहलत देना चाहिए। व्यापारी अपने बुजुर्गों की बनाई गई दुकान पर खुद हथौड़ा चला रहे हैं। दूसरी तरफ व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed