फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mp mla special court dismissed complaint filed against azam khan

यूपी: आतंकवादी संगठनों से फंडिंग मामले में आजम खां मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की दायर परिवारवाद

Tue, 12 Apr 2022 09:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Apr 2022 09:59 PM IST
सार

21 नवंबर 2014 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर रामपुर में एक आयोजन किया गया था। इसमें आजम खां ने आतंकवादी संगठनों से फंडिंग की बात कही थी, जिसे टीवी चैनलों पर दिखाया गया था। 
 

विज्ञापन
mp mla special court dismissed complaint filed against azam khan
azam khan - फोटो : amar ujala

विस्तार

अदालत ने पूर्व मंत्री एवं रामपुर के सपा विधायक आजम खां के खिलाफ दर्ज परिवाद को खारिज कर दिया। शिव सेना नेता विपिन भटनागर ने आजम खां के खिलाफ परिवाद दायर कराया था। 

विज्ञापन


कहा था कि 21 नवंबर 2014 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर रामपुर में एक आयोजन किया गया था। इसमें आजम खां ने आतंकवादी संगठनों से फंडिंग की बात कही थी, जिसे टीवी चैनलों पर दिखाया गया था। 
विज्ञापन


परिवादी ने दावा किया था कि इस आयोजन में करीब दस करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो आतंकी संगठन से लिए गए थे। शिव सेना नेता ने लिखित में यह शिकायत मुरादाबाद के एसएसपी से की थी। कोई कार्रवाई न होने पर मुरादाबाद की एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इसकी सुनवाई स्मिता गोस्वामी की अदालत में की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपिन भटनागर ने अपनी गवाही के साथ दो अन्य गवाह भी अदालत में पेश किए। बहस के बाद अदालत ने परिवाद को सही तथ्यों के अनुरूप न पाते हुए खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed