फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mothers Feelings never die

एक मां यह भी...

Sat, 17 Oct 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 17 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Mothers Feelings never die
खुदा ने ये सिफत दुनिया की सब मांओं को बख्शी है, वो पागल भी हो जाएं तो बच्चे याद रहते हैं। शायर मुनव्वर राना ने शायद यह शेर ऐसी ही मांओं के लिए कहा होगा जिसे मुरादाबाद ने शनिवार को जिला अस्पताल में देखा। वह मंदबुद्धि है। उसे अच्छे बुरे का फर्क मालूम नहीं। न घर है और न ही कोई ठिकाना।
विज्ञापन



इंतजाम के नाम पर बदन पर कपड़े भर है और सिर छिपाने को रेलवे स्टेशन की छत। फिर भी यह मां कलेजे के टुकड़े को अपने सीने से चिपकाए हुए है। कुछ दिनों पहले ही ट्रेनों में दो मांओं ने अपने जिगर के टुकड़ों को लावारिस छोड़ दिया था, इन घटनाओं ने ममता को शर्मसार किया था।
विज्ञापन



लेकिन हाल ही में एक ऐसी मां ने पंद्रह अक्तूबर की रात रेलवे स्टेशन पर एक बच्ची को जन्म दिया, जिसकी हरकतों पर लोग हंस देते हैं। जीआरपी ने मंदबुद्घि महिला और बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। तब से ये मंदबुद्धि महिला अस्पताल में हैं। अपने बच्ची को सीने से लगाए रहती। अपने से अलग नहीं होने देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल कर्मियों ने बच्ची को अलग करने की कोशिश की तो वह वार्ड से बाहर निकल आई। दिनभर बाहर ही बच्ची को लेकर बैठी रही। हालांकि बच्चे की सेहत से अंजान महिला की ये हरकत उसके लिए ठीक नहीं है। इसके उलट पिछले दिनों दो बच्चियों को अपनों ने ट्रेन में छोड़ दिया था।


एक बच्ची को बाहरी जिले के शिशु गृह को भेज दिया गया है। जबकि दूसरी ने इलाज के दौरान टीएमयू में दम तोड़ दिया। ये मंदबुद्धि महिला उन दो मां के लिए नजीर है, जिन्होंने जन्म देने के साथ ही कलेजे के टुकड़े को अपने से अलग कर दिया।


"महिला मंदबुद्धि है। वह बार-बार वार्ड से बाहर निकल जा रही है। बच्ची को अपने से अलग नहीं होने दे रही है। इससे बच्ची की सेहत खराब हो सकती है। जच्चा-बच्चा को जीआरपी के पास भेजा गया था। लेकिन उसे लौटा दिया गया।"- डा. कल्पना सिंह, सीएमएस, महिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed