{"_id":"5f2482208ebc3e82496bc8af","slug":"mother-ran-with-her-lover-and-son-suicide-city-news-mbd3577291168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां प्रेमी के साथ गई तो बेटे ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां प्रेमी के साथ गई तो बेटे ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूढापांडे थानाक्षेत्र के गदईखेड़ा गांव में एक युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। शुकवार सुबह उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला तो सनसनी फैल गई। युवक के छोटे भाई और दादा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां आठ माह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। गांव में बदनामी होने से युवक परेशान रहता था। शुक्रवार शाम आई पीएम रिपोर्ट से भी लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
आत्महत्या करने वाला युवक दुष्यंत 20 अपने दादा जालिम सिंह और दादी कमला देवी के साथ गदईखेड़ा गांव में रहता था। दादा जालिम सिंह और छोटे भाई अंजू ने पुलिस को बताया गुरुवार रात दुष्यंत ये बोलकर घर से निकला था कि वह गांव में जन्म दिन पार्टी में शामिल होने जा रहा है, लेकिन रात भर वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों को उसकी चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह आठ बजे ग्रामीण दिन चर्या में जंगल गए तो उन्होंने पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। इसकी जानकारी गांव में पहुंची तो दुष्यंत के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मृतक की पहचान दुष्यंत के रूप में की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि युवक के दादा ने बताया कि दुष्यंत की मां आठ माह पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। अब वह घर लौटने की जिद कर रही थी। दुष्यंत ने उसे घर आने के लिए साफ मना दिया था। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर दुष्यंत को उसकी मां और उसके प्रेमी ने धमकियां दी थीं। मूढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पांच साल पहले हुई थी पिता की मौत
जालिम सिंह ने बताया कि पांच साल पहले दुष्यंत के पिता रामेंद्र सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद दुष्यंत, उसके भाई बहन अपनी मां के साथ रहते थे, लेकिन आठ माह पहले उनकी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। वह अपने छोटे बेटे को साथ ले गई थी। तब से दुष्यंत और उसका दूसरा भाई अपने दादा और दादी के साथ रह रहे थे। बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
पंद्रह दिन पहले आया था फोन, गुजरात में रहती है मां
मुरादाबाद। दुष्यंत के दादा और दादी ने बताया कि दुष्यंत के पिता की मौत के बाद उसके मामा का साला यहां आने लगा था। आठ माह पहले दुष्यंत की मां अपने भाई के साले के साथ छोटे बेटे को लेकर चली गई थी। दादा ने बताया कि पंद्रह दिन पहले मां ने दुष्यंत को फोन किया था। उसने बताया था कि वह गुजरात में है। अब वह वहां से आना चाहती है। लेकिन दुष्यंत ने कह दिया था कि उसके इस तरह जाने से गांव में हमारी बहुत बदनामी हुई है। अब उसके लिए हमारे घर में कोई जगह नहीं है।