{"_id":"656571447f8b74aec10d5a38","slug":"moradabad-weather-cold-increases-after-light-drizzle-sun-will-remain-hidden-in-clouds-throughout-week-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad weather: हल्की बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड, सप्ताह भर बादलों में छिपा रहेगा सूरज...छाएगा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad weather: हल्की बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड, सप्ताह भर बादलों में छिपा रहेगा सूरज...छाएगा कोहरा
Tue, 28 Nov 2023 10:19 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:19 AM IST
सार
मुरादाबाद मंडल में सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है। कोहरा छाने से वाहन चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में ठंड से बचने की जुगत में बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई है। इससे पहले मौसम सोमवार से ही बदला बदला नजर आया। मौसम विज्ञानियों ने पूरे सप्ताह सूरज बादलों में छिपे रहने व कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। पड़ोसी राज्यों में बारिश के कारण मौसम पर यह प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
धूप के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। सोमवार को ठंडी हवाओं व बादलों के बीच सूरज गायब रहा। लोगों ने पिछले दिनों के मुकाबले सोमवार को दिन में ज्यादा ठंड महसूस की। अब धीरे धीरे इसी तरह मौसम का रुख बदलेगा।
विज्ञापन
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी आरके सिंह के मुताबिक आने वाले पांच दिन में धूप दिखने की संभावना बहुत कम है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में छोटे बच्चों को खास देखभाल की जरूरत है। सुबह-सुबह व शाम को छोटे बच्चों को लेकर घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन