फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Victim kept visiting police posts and police stations, DIG suspended the inspector

Moradabad: चाैकी-थाने के चक्कर लगाती रही दुष्कर्म पीड़िता, DIG के आदेश पर कार्रवाई नहीं.. इंस्पेक्टर निलंबित

Sat, 28 Jun 2025 11:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 11:13 AM IST
सार

डीआईजी मुरादाबाद के आदेश के बाद भी दुष्कर्म पीड़िता की सुनवाई नहीं होने पर इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मझोला क्षेत्र थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने भगतपुर निवासी पर कई आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Moradabad: Victim kept visiting police posts and police stations, DIG suspended the inspector
मुनिराज जी डीआईजी मुरादाबाद - फोटो : सूचना

विस्तार

डीआईजी मुनिराज जी के आदेश के बावजूद मझोला थाने में दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता अपने मां-बाप के साथ डीआईजी से मिली और उसने कार्रवाई की दोबारा मांग की। डीआईजी ने इस मामले में एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार से जांच कराई।

विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में पीड़िता के आरोप सही पाए जाने पर मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मझोला क्षेत्र थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने डीआईजी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसका रिश्ता भगतपुर निवासी ओमकार के साथ तय हुआ था।
विज्ञापन


ओमकार सेल्स टैक्स विभाग में क्लर्क है। इसी साल जनवरी माह में रिश्ता तय होने के बाद होटल में तिलक और गोदभराई की रस्म हुई थी। शादी की तारीख नजदीक आने पर ओमकार के पिता ने दहेज में 30 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ओमकार ने नया मुरादाबाद में अपना मकान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मकान को दिखाने बहाने आरोपी ने उसे बुला लिया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। नौ मई को शादी होनी थी लेकिन आरोपी युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।

तब पीड़िता ने अपने मां-बाप के साथ डीआईजी मुनिराज जी से मिलकर प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन थाने में कार्रवाई के बावजूद समझौते का प्रयास किया गया। दोनों पक्षों में समझौता न होने पर पीड़िता ने फिर से डीआईजी से शिकायत की। फिर से आदेश हुआ लेकिन कार्रवाई इस बार भी नहीं की गई।

डीआईजी ने इस मामले में एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार से जांच कराई। जांच में पीड़िता के आरोप सही पाए गए है। डीआईजी मुनिराज जी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उनके बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगाई गई है।

चौकी, थाने और अफसरों के दफ्तर का चक्कर काटती रही पीड़िता
क्लर्क ने शादी से इनकार किया तो पीड़िता ने सबसे पहले खुशहालपुर पुलिस चौकी में शिकायतीपत्र दिया। पीड़िता ने बताया कि यहां चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में एक माह में शादी होने की बात तय हो गई थी, लेकिन दो दिन बाद फिर उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। तब युवती ने थाने में तहरीर दी। यहां भी समझौते के लिए दबाव बनाया गया।  

पीड़िता 23 अप्रैल को डीआईजी मुनिराज जी से मिली और कार्रवाई की मांग की। डीआईजी ने मझोला थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के आदेश दिए लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। 22 मई को युवती दोबारा डीआईजी से मिली। डीआईजी ने कार्रवाई के आदेश दिए, लेकिन पीड़िता को थाने से टकरा दिया गया।

28 मई को फिर से डीआईजी के पास पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसके मामले में अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है। डीआईजी ने फिर आदेश कर दिए लेकिन पीड़िता को निराशा ही हाथ लगी। 29 मई को युवती एक बार फिर डीआईजी के पास पहुंच गई।

इस बार डीआईजी ने अपने कार्यालय से फोन लगवा दिया और रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर नाराजगी दिखाते हुए केस दर्ज करने के आदेश दिए। उसी दिन मझोला थाने में आरोपी ओमकार, सुरजीत सिंह, विवेक, राहुल, सुरेंद्र सिंह, हरि सिंह, राजेंद्री, प्रियंका और पूजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

कुंदरकी उपचुनाव में भी अखिलेश के निशाने पर आए थे इंस्पेक्टर
 कुंदरकी उपचुनाव के दौरान इंस्पेक्टर आरपी शर्मा मूंढापांडे थाने के प्रभारी थे। सपा प्रत्याशी राजी रिजवान ने आरपी शर्मा पर भाजपा के पोलिंग एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया था और बाद में लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान आरपी शर्मा का नाम लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed