फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Two people bathing in Ramganga drowned to death, third one was saved by people risking their lives

Moradabad: रामगंगा में नहा रहे दो की डूबकर मौत, तीसरे को लोगों ने जान पर खेलकर बचाया, सभी दिल्ली के रहने वाले

Tue, 18 Jun 2024 10:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 10:19 AM IST
सार

रामगंगा में नहाने गए तीन युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गई। तीसरे युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। तीनों युवक दिल्ली से मुरादाबाद रिश्तेदारी में आए थे। अचानक हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Moradabad: Two people bathing in Ramganga drowned to death, third one was saved by people risking their lives
अगवानपुर में युवकों के डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार की शाम करीब पांच बजे रामगंगा नदी में नहा रहे दिल्ली के दो लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को लोगों ने बचा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों अपने अन्य साथियों के साथ रामगंगा नदी में नहाने गए थे।

विज्ञापन


दिल्ली के रोहिणी निवासी सूरज सिविल लाइंस के प्रेम नगर में रहता है। यहां वह नारियल पानी बेचता है। दिल्ली में रहने वाले उसके रिश्तेदार सूरज (17), रमेश (42) और शिवम कुमार उससे मिलने मुरादाबाद आए थे। गर्मी अधिक होने के कारण चारों ने रामगंगा नदी में नहाने की योजना बनाई।
विज्ञापन


उनके साथ प्रेमनगर निवासी जतिन भी गया था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे पांचों सिविल लाइंस क्षेत्र में रामगंगा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दिल्ली से आए सूरज, रमेश और शिवम गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जतिन के शोर मचाने पर आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शिवम को बाहर निकला लिया, लेकिन सूरज और रमेश नहीं मिले। इसकी जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोर बुला लिया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सूरज और रमेश के शव बाहर निकले गए। शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं।

दो दिन पहले दिल्ली से आए थे रिश्तेदार सूरज और रमेश

रमेश दो दिन पहले ही अपने सूरज से मिलने के लिए प्रेमनगर आया था। तब रमेश के साथ रिश्तेदार सूरज और शिवम भी आए थे। सोमवार की शाम सभी पोस्टमार्टम हाउस के सामने नहाने के लिए चले गए थे। नहाते समय गड्ढे में भरे गहरे पानी में चले गए। डूबने से रिश्तेदार रमेश और सूरज की मौत हो गई।

खनन करने वालों ने रामगंगा में बनाए हैं गहरे गड्ढे

जिस जगह पांचों नहा रहे थे, वहां खनन करने वालों ने गहरे गड्ढे बना दिए हैं। उसमें पानी भरा हुआ है। पांचों दिल्ली के रहने वाले हैं, जिस कारण उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था। पांचों उसमें नहाने के लिए उतर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed