{"_id":"656b18569265207d95001c45","slug":"moradabad-the-health-of-an-elderly-prisoner-in-jail-deteriorated-later-he-died-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: जेल में बंद बुजुर्ग कैदी से मिलने पहुंचे परिजन, वापस लौटे तो बिगड़ गई तबीयत, बाद में तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: जेल में बंद बुजुर्ग कैदी से मिलने पहुंचे परिजन, वापस लौटे तो बिगड़ गई तबीयत, बाद में तोड़ दिया दम
Sat, 02 Dec 2023 05:13 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 02 Dec 2023 05:13 PM IST
सार
वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि कैदी की मौत हृदयाघात के चलते हुई है। कटघर थाना निवासी 11 माह से धोखाधड़ी के मामले में जिला जेल में बंद थे। उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले उनसे मिलने परिजन आए थे।
विज्ञापन
मुरादाबाद जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद जिला कारागार में बंद कटघर क्षेत्र के रहनेवाले वृद्ध बंदी की हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने बंदी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत हृदयाघात के चलते हुई है। मौत से कुछ देर पहले बंदी से उसकी पत्नी और पौत्र मिलकर लौटे थे। कटघर थाना के सूरजनगर निवासी निगम सिंह(61) करीब 11 माह से धोखाधड़ी के मामले में जिला जेल में बंद थे।
विज्ञापन
परिवार में उसकी पत्नी कुसुम, एक बेटा और चार बेटियां मौजूद हैं। जेल प्रशासन के अनुसार शुक्रवार की दोपहर निगम सिंह की पत्नी कुसुम और पौत्र अभिषेक उससे मुलाकात कर घर लौटे आए। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे अचानक निगम के सीने में दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर बैरक के अन्य बंदियों ने घटना की सूचना जेल प्रशासन को दी।
विज्ञापन
बंदी रक्षक उसे लेकर जेल से अस्पताल गए। जिला अस्पताल लेकर जाने पर कुछ देर बाद ही निगम सिंह ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि बंदी की तबीयत अचानक खराब हुई थी।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बंदी निगम सिंह चिटफंड कंपनी खोलकर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार था। उसका भांजा अजय यादव भी जेल में बंद हैं। उस पर गैंगस्टर का केस दर्ज है।