फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: terrorist father not reach village after being released from ATS custody

मुरादाबाद: संदिग्ध आतंकी के पिता एटीएस हिरासत से छूटने के बाद नहीं पहुंचे गांव, रिश्तेदार भी मिलने से बच रहे

Sun, 13 Aug 2023 05:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Aug 2023 05:52 PM IST
सार

संदिग्ध आतंकी अहमद रजा के पिता फिरासत हुसैन को एटीएस ने पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया था। जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था लेकिन हिस्ट्रीशीट पिता अब तक घर नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
Moradabad: terrorist father not reach village after being released from ATS custody
मुरादाबाद के संदिग्ध आतंकी अहमद रजा का घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संदिग्ध आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख का पिता फिरासत हुसैन एटीएस की पूछताछ के बाद घर नहीं लौटा है। बेटे के संदिग्ध आतंकी निकले जाने पर गांव वालों ने भी इस परिवार से दूरी बना ली है। बीच बीच में पुलिस और जांच एजेंसी जरूर अहमद रजा के घर चली जाती हैं। वरना गांव के अधिकांश लोग उस गली से गुजरने से बच रहे हैं।

विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि एक जमाने में अहमद रजा के दादा लियाकत हुसैन का गांव में दबदबा था। गांव की सियासत की बात हो या फिर सामजिक। लियाकत हुसैन की चर्चा के बिना अधूरी थी। लियाकत हुसैन तीन बार गुलड़िया ग्राम पंचायत के प्रधान रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पहले बेटे फिरासत हुसैन की आपराधिक गतिविधियां में संलिप्तता और अब पोते के संदिग्ध आतंकी निकले जाने के बाद दादा के उस जमाने की चर्चा हो रही है। जब वह गांव की सियासत की बागडोर संभाल रहे थे। बच्चों की अच्छा परवरिस और शिक्षा दिलाने पर जोर देते थे।

विज्ञापन


लोग उनसे राय लेने उसके घर आते थे। लेकिन वक्त बदल चुका है। अब इस परिवार से पूरे गांव ने दूरी बना ली है। अहमद रजा के पिता फिरासत हुसैन को एटीएस ने पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया था। जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था लेकिन हिस्ट्रीशीट पिता अब तक घर नहीं पहुंचा है। अहमद रजा का बड़ा सद्दाम भाई और जुनैद रामपुर में रह रहे हैं।


घर में केवल महिलाएं ही हैं। गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें डर है कि कहीं इनसे संपर्क रखने पर हम भी शक के घिरे में न आ जाएं। इस लिए उस गली से भी अब कम ही निकलता होता है। रिश्तेदार भी परिवार की खैर खबर फोन पर नहीं ले रहे हैं। वो खुद दो चार मिनट के लिए घर आकर जानकारी करते हैं या फिर गांव के अन्य लोगों के जरिए ही पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed