फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Somveer reached the village after killing his wife, surrendered to the police

मुरादाबाद: पत्नी की हत्या की बात गांव वालों को बताता रहा सोमवीर, लोग मजाक समझकर टालते रहे, लाश देखी तो उड़े होश

Sat, 26 Aug 2023 11:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 11:41 AM IST
सार

मिलक पीपलसाना गांव में सोमवारी ने पत्नी की हत्या कर दी। उसका शव खेत में छोड़ दिया। हत्या की बात जब उसने ग्रामीणों को बताई तो उन्होंने इसे मजाक समझा। आरोपी इसके बाद पुलिस चौकी चले गया। जब वहां ये बात बताई तो कर्मचारी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Moradabad: Somveer reached the village after killing his wife, surrendered to the police
मुरादाबाद में हत्या के बाद ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

खेत में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद सोमवीर तीन घंटे तक गांव में घूमता रहा। उसने कई लोगों को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है, लेकिन उसकी बात पर किसी ने विश्वास नहीं किया। उसने जहर खाने का नाटक किया और उल्टियां करने लगा। कुछ देर बाद पुलिस गांव पहुंच गई। इसके बाद ही लोगों को विश्वास हुआ कि सोमवीर ने पत्नी की हत्या की है। सोमवीर ने बारहवीं तक पढ़ाई की है।

विज्ञापन

इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और पुताई का काम करने लगा था। खेती बाड़ी का काम करना होता था तो वह पुताई का काम छोड़ देता था। शुक्रवार सुबह भी वह पत्नी हो लेकर घर गया था। दोपहर करीब 12 बजे उसने हत्या कर दी थी। इसके बाद वह गांव आया। सड़क पर ही उसे गांव के कई लोग मिले। उसने बताया कि आज उसने अपनी पत्नी को मार दिया है। लेकिन उसकी बातों पर किसी ने विश्वास नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक वह गांव में ही घूमता रहा। इसके बाद घर पहुंचा। उसने शराब पी। इसके बाद कीटनाशक दवा निकाली और उसने दवा पीने का भी नाटक किया। वह उल्टियां करते हुए घर से बाहर निकला। गांव से बाहर निकलकर सड़क पर आ गया। गांव में उसकी बातों पर किसी ने विश्वास नहीं किया तो गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सिरसवां दोराहा पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस कर्मियों को पूरी कहानी बताई तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन

एक साल पहले भी की थी पत्नी की पिटाई

सोमवीर ने एक साल पहले भी पत्नी को मारने का प्रयास किया था। कमरे में दवा बंद कर उसकी डंडे से पिटाई की थी। तब पूछताछ करने पर उसने पिटाई करने का कारण किसी को नहीं बताया था। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले आए और पिंकी को लेकर चले गए थे। 15 दिन तक पिंकी अपने बच्चों को लेकर मायके में रही थी। बाद में सोमवीर पत्नी के मायके गया और उसने विश्वास दिलाया था कि अब वह उसके साथ मारपीट नहीं करेगा।

गर्मी में बेहोश होने का किया था नाटक

जंगल से पिंकी की लाश लेकर अस्पताल ले गए थे लेकिन डॉक्टर ने जवाब दे दिया था। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही परिजन शव घर ले गए थे और बोले थे कि गर्मी की वजह से पिंकी बेहोश हो गई है। उन्होंने हत्या की घटना पर पर्दा डालने की कोशिश की थी। उधर, हत्यारोपी पति अपना गुनाह कबूल कर चुका था। इसके बाद सोमवीर के परिवार के सभी लोग भाग गए।

पिंकी ने जान बचाने को किया संघर्ष

पिंकी ने जान बचाने का संघर्ष किया था। खेत में जहां पिंकी की लाश मिली है। वहां दूर तक धान बिछा पड़ा है। इसके अलावा खून के छींटें भी दूर तक हैं। फोरेंसिक टीम ने वीडियो और फोटोग्राफी करने के साथ ही नमूने भी लिए हैं।

घरेलू कलह में अनाथ हो गए तीन बच्चे

पिंकी और सोमवीर के दो बेटे राही, राज और एक बेटी वैष्णवी है। घरेलू कलह में बच्चे अनाथ हो गए। मां की हत्या हो चुकी है। पिता पुलिस गिरफ्त में है। शनिवार को पुलिस सोमवीर को भी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed