{"_id":"69e2a40c594a127b4501d93e","slug":"moradabad-sambhal-and-rampur-have-the-highest-number-of-wrong-electricity-bills-issued-thakurdwara-news-c-15-1-mbd1044-880727-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद, संभल और रामपुर में सबसे ज्यादा जारी हुए बिजली के गलत बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद, संभल और रामपुर में सबसे ज्यादा जारी हुए बिजली के गलत बिल
विज्ञापन
शिवम वर्मा
मुरादाबाद। स्मार्ट मीटर और बिजली के गलत बिलों को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी सबसे ज्यादा मुरादाबाद जोन में सामने आई है। इस जोन में मुरादाबाद, रामपुर और संभल जिले शामिल हैं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के ताजा आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। एक ओर शिकायतों के निस्तारण के दावे किए जा रहे हैं, वहीं जोन में सबसे अधिक शिकायतें दर्ज होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
पीवीवीएनएल के मुताबिक बिल संशोधन से जुड़ीं कुल 33,117 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। इनमें अकेले मुरादाबाद जोन में 5568 शिकायतें सामने आईं, जो पूरे पश्चिमांचल में सबसे ज्यादा हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि यहां के उपभोक्ताओं को गलत बिलों और मीटर गड़बड़ियों का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ा। स्मार्ट मीटर भुगतान से जुड़ी शिकायतों में भी मुरादाबाद जोन पीछे नहीं है।
यहां 1736 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जो सबसे ज्यादा हैं। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता का कहना है कि स्मार्ट मीटर और बिल संशोधन से जुड़ी शिकायतों के त्वरित और शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के अनुसार अब तक स्मार्ट मीटर से संबंधित 24995 शिकायतों और भुगतान से जुड़ी 11905 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर और बिल संशोधन सेल बनाए गए
निगम ने इस समस्या से निपटने के लिए स्मार्ट मीटर सेल और बिल संशोधन सेल की स्थापना की है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। नियमित ऑडिट के जरिये त्रुटियों को सुधारा जाए। फोन कॉल और व्यक्तिगत संपर्क से भी शिकायतों के समाधान का दावा किया जा रहा है। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल अचानक बढ़ गए हैं। कई बार बिना इस्तेमाल के भी भारी भरकम बिल थमा दिए जाते हैं। शिकायत करने पर भी समाधान में देरी होती है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
गलत बिल की शिकायतें - जोनवार
मेरठ-1 : 2001
मेरठ-2 : 2967
गाजियाबाद-1 : 2663
गाजियाबाद-2 : 2298
गाजियाबाद-3 : 2661
मुरादाबाद : 5568 (सबसे ज्यादा)
बुलंदशहर : 3300
गजरौला : 2793
मुजफ्फरनगर : 2712
सहारनपुर : 2648
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें जोनवार
मेरठ-1 : 1596
मेरठ-2 : 879
बुलंदशहर : 983
गजरौला : 623
गाजियाबाद-1 : 1296
गाजियाबाद-2 : 748
गाजियाबाद-3 : 1389
मुरादाबाद : 1736 (सबसे ज्यादा)
मुजफ्फरनगर : 1051
नोएडा : 651
सहारनपुर : 953
।