फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Robbery: Exporter son taken hostage, gold jewelery and other items blown up, Question on police

मुरादाबाद में लूट: निर्यातक के बेटे को बनाया बंधक, सोने के गहने समेत अन्य सामान उड़ाया.. पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Sun, 06 Apr 2025 01:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 01:01 AM IST
सार

मुरादाबाद की जिगर कॉलोनी में बदमाशों ने निर्यातक के घर में घुसकर बेटे नासिर को बंधक बनाकर सोने की जेवर और अन्य कीमती सामान लूटकर भाग गए। पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। घटना के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन
Moradabad Robbery: Exporter son taken hostage, gold jewelery and other items blown up, Question on police
लूट के घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस की जिगर कॉलोनी में शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे चार बदमाश निर्यातक अख्तर हुसैन के घर में घुस गए। बदमाशों ने निर्यातक के बेटे नासिर हुसैन को चाकू के बल पर बंधक बनाकर लैपटॉप, मोबाइल, सोने का हार समेत अन्य सामान लूट ले गए। भागते समय बदमाश नासिर को बाथरूम में बंद कर गए।

विज्ञापन


सुबह नौकरानी के पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अपर इंडिया निर्यात फर्म के मालिक अख्तर हुसैन का एक मकान जिगर कॉलोनी में तिकोनिया पार्क के पास है। तीन मंजिला मकान में उनके बेटे नासिर हुसैन अकेले रहते हैं। उनकी पत्नी दूसरे घर में रहती हैं।
विज्ञापन



नासिर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सो गए थे। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नकाबपोश चार बदमाश जीने से अंदर आ गए। बदमाशों ने नासिर की गर्दन पर चाकू रखकर बंधक बना लिया, फिर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश घर से एक लैपटाप, मोबाइल, सोने का हार, कपड़े समेत अन्य सामान ले गए। नासिर ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चक्कर की मिलक में रहने वाली नौकरानी नासिर के घर पहुंची तो देखा घर के दरवाजे खुले थे। वह ऊपरी मंजिल तक पहुंची तो जीने के दरवाजे भी खुले मिले। उसने नासिर को आवाज दी तो नासिर ने बताया कि वह बाथरूम में हैं। महिला ने गेट खोलकर नासिर को बाथरूम से बाहर निकाला।

जानकारी होने पर आसपास के लोग भी आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम भी बुला ली। टीम ने जांच पड़ताल की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

जीने का दरवाजा कैसे खुला... जांच में जुटी पुलिस
सिविल लाइंस की जिगर कॉलोनी में शनिवार तड़के निर्यातक के बेटे को बंधक बनाकर लूट के मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मकान में नासिर हुसैन अकेले ही रहते हैं। चक्कर की मिलक निवासी महिला सुबह-शाम घरेलू काम करने आती है। इसके अलावा किसी का मकान में आना-जाना नहीं है।

नासिर ने बताया कि वह सभी दरवाजा बंद करने के बाद सोते हैं। जीने का दरवाजा भी वह बंद ही रखते हैं। शुक्रवार रात जीना कैसे खुला रह गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मकान की जांच-पड़ताल के बाद छत पर पहुंची।

तब पता चला कि नासिर के मकान के पीछे मोबाइल टावर है, जिसमें एक सीढ़ी भी रखी मिली है। इसके अलावा मकान के पिछले हिस्से में चक्कर की मिलक से रामगंगा नदी को जाने वाला रास्ता है। इस पर लोगों का आना-जाना रहता है। पीछे से ही मकान में आने और जीने के रास्ते बदमाशों के दाखिल होने की संभावना है।

बदमाशों ने चाय पी और मिठाई भी खाई
नासिर ने पुलिस को बताया कि बदमाश करीब एक घंटे तक मकान में रहे। इस दौरान बदमाशों ने खुद ही चाय बनाई और पी। इसके अलावा बदमाशों ने घर में रखी मिठाई भी खाई। लूटपाट के बाद उसे बाथरूम में बंद कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed