फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Representation in UP BJP State Committee Drops from 3 Members to Just 1

यूपी: प्रदेश में भी घटा मुरादाबाद का कद, मंडल में 19 सदस्य; जिले से सिर्फ एक; सबसे ज्यादा यहां से; कौन कहां से

Tue, 27 Oct 2026 02:17 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 27 Oct 2026 02:17 PM IST
सार

मुरादाबाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति: क्षेत्र के बाद प्रदेश कार्यसमिति में भी मुरादाबाद का कद घट गया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मंडल के 19 सदस्य, मुरादाबाद से सिर्फ एक शामिल है। पिछली कार्यसमिति में मंडल के 14 सदस्यों में जिले से तीन सदस्य बनाए गए थे। इस बार सबसे अधिक छह सदस्य रामपुर से हैं। अमरोहा, संभल, बिजनौर से चार-चार सदस्य हैं।

विज्ञापन
Moradabad Representation in UP BJP State Committee Drops from 3 Members to Just 1
भाजपा कार्यसमिति में मुरादाबाद से सिर्फ एक सदस्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी से बाहर होने के बाद प्रदेश कार्यसमिति में भी मुरादाबाद का कद घट गया है। प्रदेश कार्यसमिति में मंडल के शामिल 19 सदस्यों में मुरादाबाद की संख्या सिर्फ एक है। जबकि पिछली कार्यसमिति में मंडल के 14 सदस्य में तीन मुरादाबाद के शामिल थे। 

विज्ञापन


इस बार सबसे अधिक रामपुर के छह सदस्य शामिल हैं। वहीं अमरोहा, संभल, बिजनौर से चार-चार सदस्य शामिल किए गए हैं। पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी में परिवर्तन का दौर चल रहा है। 
विज्ञापन


तीन सितंबर को भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। इसमें मुरादाबाद और संभल को जगह नहीं मिली। जबकि पिछली कार्यकारिणी में दोनों जिले शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कहने के लिए कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर मुरादाबाद जिले से गीता शर्मा को शामिल किया गया। बदलाव का क्रम अभी भी जारी है। भाजपा ने सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी।
 

इसमें मुरादाबाद मंडल के 19 सदस्य शामिल हैं। कार्यसमिति में मुरादाबाद जिले की एक बार फिर उपेक्षा सामने आई है। मंडल की सियासत के मुख्यालय मुरादाबाद से सिर्फ राजपाल सिंह चौहान को जगह मिली है।

वह पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। जबकि पिछले कार्यकारिणी में मंडल के 14 सदस्य शामिल थे। इसमें मुरादाबाद से पूर्व सांसद सर्वेश सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता और सुरेश सैनी को शामिल किया गया था। लेकिन रामपुर जिले से सबसे अधिक छह सदस्य बनाए गए हैं।

यही नहीं मंडल के बाकी जिले अमरोहा, संभल और बिजनौर को भी बराबरी की हिस्सेदारी मिली है। इन तीनों जिलों से चार-चार सदस्य शामिल किए गए हैं। मुरादाबाद की लगातार हो रही उपेक्षा को लेकर पार्टी के भीतर अब सियासी चर्चाएं होने लगी है।

प्रदेश कार्यसमिति के लिए सदस्यों के नाम प्रदेश स्तर से तय होते हैं। मुरादाबाद से राजपाल चौहान को शामिल किया गया है। पिछली कार्यकारिणी में तीन सदस्य थे। इस बार कम हैं। एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और एमएलसी गोपाल अंजान को विशेष आमंत्रित सदस्य बने हैं। - आकाश पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा

कौन कहां से बना कार्यसमिति सदस्य

  • रामपुर से विधायक आकाश सक्सेना, मोहनलाल सैनी, भारत भूषण गुप्ता, सुरेश गंगवार, जुगेश अरोरा कुक्कू, बीना भारद्वाज।
  • संभल से परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी, मंजू दिलेर, ओमवीर खड़गवंशी।
  • अमरोहा से सांसद कंवर सिंह तंवर, ओम प्रकाश गोला प्रजापति, डॉ. सुरेंद्र चंद्र नागर, अभिषेक कौशिक।
  • बिजनौर से यशवंत सिंह, भारतेंद्र सिंह, कविता चौधरी, अरविंद गहलोत।

ये बने विशेष आमंत्रित सदस्य
मुरादाबाद से एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, संभल से राज्यमंत्री गुलाब देवी, बलदेव सिंह औलख।

ये बने स्थायी आमंत्रित सदस्य
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed