फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad reached the sixth place in the state with a jump of seven places

स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2021: सात पायदान की छलांग के साथ प्रदेश में छठे स्थान पर पहुंचा मुरादाबाद, देश में 108वें स्थान पर

Sun, 21 Nov 2021 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 21 Nov 2021 01:18 AM IST
सार

नगर आयुक्त संजय चौहान ने कहा कि स्वच्छता के प्रति शहर के नागरिकों को और अधिक जागरूक करने की जरूरत है। निगम 200 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण का प्लांट लगाएगा। आसपास के निकायों का भी कूड़ा प्रबंधन का कार्य किया जाएगा। इससे नगर को आय भी होगी। इस बार जिन बिंदुओं पर कुछ कमियां रह गई हैं उन्हें भी दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
Moradabad reached the sixth place in the state with a jump of seven places
मुरादाबाद - फोटो : Social Media

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के जारी परिणाम की सूची में अपना शहर प्रदेश में छठे तथा देश में 108 वें स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश में सातवें तथा देश में 47 पायदान ऊपर पहुंचने से निगम अधिकारियों में खुशी का माहौल है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की सूची शनिवार को जारी कर दी गई। प्रदेश के 17 महानगरों में अपना शहर छठे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष 2020 में अपना शहर 13 वें स्थान पर रहा था। इस तरह इस बार अपने शहर ने प्रदेश की सूची में सात पायदान की छलांग लगाई है। वर्ष 2019 की सूची में अपने शहर का देश में 195 वां स्थान था। 2020 की सर्वेक्षण सूची में 40 पायदान ऊपर पहुंच कर अपना शहर 155 वें स्थान पर पहुंच गया था। वर्ष 2021 में अपने शहर का प्रदर्शन और बेहतर हो गया है।

विज्ञापन


कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन रहा अहम
नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि पिछले दो सालों में कूड़ा निस्तारण प्लांट के सुचारू नहीं होने के कारण अपने शहर की स्थिति पीछे चल रही थी। इस वर्ष ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़ा निस्तारण प्लांट का सफल संचालन शुरू हुआ, बल्कि वहां कूड़े से कंपोस्ट भी बनाई जाने लगी है। इसका सबसे अधिक लाभ रैंकिंग के सुधार में मिला है।

विज्ञापन

गार्बेज फ्री सिटी, ग्रीन बेल्ट कंपोस्टपिट भी रहे मददगार
नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि शहर की सड़कों के किनारे स्थित ग्रीन बेल्ट की भूमि में कंपोस्टपिट का निर्माण जगह-जगह कराया गया है। इससे उसमें से निकलने वाली पत्ती, धूल मिट्टी आदि को कंपोस्ट पिट में डाल कर उससे कंपोस्ट तैयार की गई। शहर को गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए सभी 70 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम किया गया।

दावे के प्रमाणीकरण में मिले सबसे कम अंक
सर्वेक्षण के दौरान मुख्य रूप से तीन बिंदुओं नागरिक प्रतिक्रिया, सेवा आधार और प्रमाणीकरण पर नंबर दिए गए। इसके लिए कुछ 6000 अंक निर्धारित किए गए थे। इसमें से अपने शहर को 3189 अंक मिले। इसमें सबसे कम अंक प्रमाणीकरण पर मिले।

बिंदु निर्धारित अंक कुल मिले अंक
नागरिक प्रतिक्रिया 1800 1187
सेवा आधार 2400 1502
प्रमाणीकरण 1800 500
कुल: 6000 3189

रैंकिंग बेहतर बनाने को और तेज होंगे प्रयास
नगर आयुक्त संजय चौहान ने कहा कि स्वच्छता के प्रति शहर के नागरिकों को और अधिक जागरूक करने की जरूरत है। निगम 200 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण का प्लांट लगाएगा। आसपास के निकायों का भी कूड़ा प्रबंधन का कार्य किया जाएगा। इससे नगर को आय भी होगी। इस बार जिन बिंदुओं पर कुछ कमियां रह गई हैं उन्हें भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed