फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Plaintiff files warrant status against actress Sonakshi Sinha may decide on April 28

मुरादाबाद: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ वादी ने दाखिल किया वारंट स्टेटस, 28 अप्रैल को आ सकता फैसला

Mon, 25 Apr 2022 10:27 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 25 Apr 2022 10:27 PM IST
सार

इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा का दावा है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 2018 में एक कार्यक्रम की फीस लेने के बाद कार्यक्रम में आने से मना कर दिया था। उन्होंने थाना कटघर में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ 22 फरवरी 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Moradabad Plaintiff files warrant status against actress Sonakshi Sinha may decide on April 28
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के परिवाद में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का फैसला 28 अप्रैल को किया जाएगा। अदालत ने वादी पक्ष की बहस सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन


अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के वाद में सोमवार को अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में सुनवाई की गई। वादी प्रमोद कुमार शर्मा की ओर से एक प्रार्थना पत्र इस बाबत दिया गया कि सोनाक्षी सिन्हा पर पिछली तारीख को जमानती वारंट जारी किए गए थे, जिसकी सूचना उन्हें डाक के जरिए दी गई थी। रिपोर्ट स्टेटस के अनुसार मुंबई में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को वारंट तामील हो चुके हैं।

विज्ञापन

वारंट की सूचना प्राप्त होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए अपना एक बयान समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रचारित-प्रसारित किया था। इससे यह स्पष्ट है कि अदालत से जारी जमानती वारंट का तामिला सोनाक्षी सिन्हा और अभिषेक सिन्हा पर हो चुका है। इसलिए इनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया जाए। अदालत ने वादी के इस प्रार्थना पत्र को सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रखते हुए 28 अप्रैल की तिथि लगा दी है।

यह था मामला

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। वह फिल्मी हस्तियों को बुलाकर कार्यक्रम कराते हैं। उन्होंने दिल्ली में 30 सितंबर 2018 को एक कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित किया था। इसके लिए उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा से समय लिया था। कार्यक्रम के दिन सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार ने आने से मना कर दिया था।

प्रमोद शर्मा का दावा है सोनाक्षी सिन्हा ने कार्यक्रम में आने की पूरी फीस उनसे ले ली थी। उन्होंने थाना कटघर में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ 22 फरवरी 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। इस मामले में अदालत ने सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था लेकिन दोनों हाजिर नहीं हुए। सोमवार को प्रमोद शर्मा ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की अदालत में अर्जी पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed