फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad on top in air pollution

वायु प्रदूषण में मुरादाबाद नंबर एक पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
moradabad on top in air pollution
मुरादाबाद। गिरते तामपान और बढ़ते कोहरे के बीच मुरादाबाद की हवा एक बार फिर देश में सबसे अधिक जहरीली हो गई है। शुक्रवार शाम छह बजे जारी प्रदूषण के आंकड़ों में मुरादाबाद देश में एक नंबर पर रहा। पीतलनगरी का एक्यूआई 319 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। वातावरण में भारी कणों की मात्रा अधिक रही।
विज्ञापन

शहर का वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उतार चढ़ाव के बीच हवा हमेशा जहरीली बनी रहती है। सिर्फ एयर क्वालिटी इंडेक्स कम या ज्यादा होते हैं। शुक्रवार को फिर से मुरादाबाद की हवा लाल श्रेणी में पहुंच गई। शाम छह बजे शहर के लाजपतनगर में स्थापित एयर मानीटरिंग स्टेशन की साइट पर एक्यूआई 319 माइक्रो ग्राम प्रति घनमीटर मांपा गया। जो देश में सबसे अधिक एक्यूआई रहा। दूसरे नंबर पर सिलीगुड़ी रहा। जबकि राजधानी दिल्ली दसवें और लखनऊ सातवें स्थान पर रहा। नेशनल एयर मॉनीटरिंग प्रोग्राम की समन्वयक डा. अनामिका त्रिपाठी ने बताया कि कोहरा और अधिक सर्दी होने से वातावरण में प्रदूषित भारी कणों की मात्रा बहुत अधिक रही।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम छह बजे प्रदूषण के आंकडे़
शहर-------एक्यूआई
मुरादाबाद-----319
सिलीगुड़ी-----314
बुलंदशहर-----301
गाजियाबाद----295
ग्रेटर नोएडा----287
मेरठ---------282
लखनऊ-------280
नोएडा--------279
कानपुर-------276
दिल्ली--------272
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed