फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Nurse was made unconscious mixing intoxicants, made obscene video, now threatening make viral

Moradabad: नर्स को नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, अश्लील वीडियो बनाई, अब वायरल करने की दे रहा धमकी

Thu, 30 Nov 2023 10:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 10:58 AM IST
सार

पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने और धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम लगाई गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Nurse was made unconscious mixing intoxicants, made obscene video, now threatening make viral
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर की एक नर्स को युवक ने कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। सीतापुर ले जाकर उसने अश्लील वीडियो बनाया। रिपोर्ट दर्ज कराने पर उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत मिलने पर कटघर पुलिस ने केस दर्ज किया है।  कटघर क्षेत्र की रहने वाली युवती निजी अस्पताल में नर्स है।

विज्ञापन


उसको सीतापुर के महोली का रहने वाला अभिषेक काफी समय से मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी ने माफी मांग ली। 27 नवंबर को आरोपी ने बातचीत करने के लिए पीड़िता को बुलाया। आरोप है कि उसने कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी पीड़िता को लेकर सीतापुर गया। 28 नवंबर को होश में आने पर पीड़िता किसी तरह मुरादाबाद पहुंची। उसने घटना से परिजनों को अवगत कराया। इंस्पेक्टर कटघर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed