फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: No sooner had the MD left after a meeting than the power went out for 11 hours

Moradabad: इधर बैठक कर एमडी गए, उधर बिजली 11 घंटे गुल, बीस हजार लोगों ने जागकर काटी रात, पानी तक को तरस गए लोग

Mon, 08 Jun 2026 12:27 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 08 Jun 2026 12:27 PM IST
सार

मुरादाबाद के लोकोशेड बिजलीघर में पावर ट्रांसफार्मर में बार-बार फॉल्ट आने से करीब 20 हजार लोगों को बिजली और पानी के संकट का सामना करना पड़ा। ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर का फ्यूज बार-बार उड़ता रहा। इससे पहले बैठक कर एमडी ने विद्युत वितरण व्यवस्था ठीक करने को कहा था। 

विज्ञापन
Moradabad: No sooner had the MD left after a meeting than the power went out for 11 hours
इंदौर मेें बिजली कटौती के कारण ब्लैकआउट जैसी स्थिति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के लोकोशेड बिजलीघर के पावर ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने के कारण करीब बीस हजार लोग मुश्किल में आ गए। बिजली-पानी के संकट के बीच शनिवार की रात जागकर गुजारनी पड़ी। शाम करीब सात बजे गुल हुई बिजली रविवार सुबह छह बजे के बाद ही सुचारु हो सकी।

विज्ञापन


ये हाल तब है, जब कुछ घंटे पहले ही पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ के एमडी रवीश गुप्ता ने समीक्षा में अफसरों को नसीहत दी थी कि बिजली आपूर्ति सुचारु रखी जाए। ओवरलोडिंग को प्राथमिकता से दूर किया जाए लेकिन एमडी के जाते ही बिजली संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन


बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर चंद्रनगर, ब्रजधाम कॉलोनी, पटेल नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, ताज बैंक्वेट क्षेत्र और आसपास के मोहल्लों में देखने को मिला। रात गहराने के साथ लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे उमस भरी रात काटना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई परिवारों को छतों और बाहर खुले स्थानों पर रात बितानी पड़ी। बिजली न होने से पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। बिजलीघर के कर्मचारियों के अनुसार ओवरलोडिंग के कारण पावर ट्रांसफार्मर का फ्यूज बार-बार उड़ता रहा। रात करीब 11 बजे सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन लोड बढ़ते ही दोबारा फॉल्ट हो गया।

पूरी रात फ्यूज लगाने और फॉल्ट दूर करने का सिलसिला चलता रहा लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल सका। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि जब गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ना तय है तो व्यवस्था को पहले से मजबूत क्यों नहीं किया गया। वहीं बिजली निगम के अधिशासी अभियंता विकासदीप का कहना है कि रविवार सुबह फॉल्ट दूर कर सप्लाई सामान्य कर दी गई और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु है।

Trending Videos

एमडी ने अफसरों को दी थीं ये हिदायतें
1- सुचारु और निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जाए।
2- उपभोक्ताओं की शिकायतों का गंभीरता से करें निस्तारण।
3- विद्युत चोरी और लाइन लॉस को कम किया जाए।
4- ट्रांसफार्मरों की खराबी और ओवरलोडिंग प्राथमिकता से दूर की जाए।

यहां रहा बिजली संकट
बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर चंद्रनगर, ब्रजधाम कॉलोनी, पटेल नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, ताज बैंक्वेट क्षेत्र में देखने को मिला।

टाउनहॉल से जुड़े क्षेत्रों में भी रही समस्या
टाउनहॉल बिजलीघर से जुड़े मानपुर, जीएमडी रोड, पार्कर रोड समेत अन्य क्षेत्रों में भी बिजली संकट रहा। यहां तीन से चार घंटे की कटौती हुई। इससे लोग परेशान हो गए। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पॉवर कट होते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed