फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: No entry of vehicles in the city till noon on Bakrid, route diversion will be complete on June 7

मुरादाबाद यातायात प्लान: बकरीद पर दोपहर तक शहर में वाहनों की नो एंट्री, सात जून को पूरी तरह रहेगा रूट डायवर्जन

Thu, 05 Jun 2025 05:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 05:23 AM IST
सार

मुरादाबाद में सात जून को बकरीद पर रूट डायवर्जन रहेगा। सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक हनुमान मूर्ति तिराहे से शहर में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। ईदगाह में सुबह 7:30 बजे और अन्य मस्जिदों में आठ से दस बजे के बीच नमाज अदा की जाएगी।  

विज्ञापन
Moradabad: No entry of vehicles in the city till noon on Bakrid, route diversion will be complete on June 7
मुरादाबाद के संभल पुल पर यातायात - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में सात जून को बकरीद पर शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। शनिवार दोपहर 12 बजे तक शहर में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बकरीद की नमाज के दौरान ईदगाह की ओर किसी तरह के वाहन नहीं जाएंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। शनिवार को ईदगाह में सुबह 7.30 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा नगर की अन्य मस्जिदों में सुबह आठ बजे से दस बजे के बीच बकरीद की नमाज होगी। इस दौरान शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। हनुमान मूर्ति तिराहे से सात जून की सुबह छह बजे से दोपहर बारह बजे तक शहर की ओर सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान केवल पैदल व्यक्ति ही हनुमान मूर्ति तिराहे से शहर की तरफ जाएंगे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी रहेगी व्यवस्था

  • इंपीरियल तिराहे से संभल चौराहा की तरफ जाने वाले किसी भी प्रकार के वाहनों का संचालन सुबह 6:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। केवल पैदल व्यक्ति ही इंपीरियल तिराहे से संभल चौराहे की तरफ जा सकेंगे।
  • कोहिनूर तिराहा से दस सराय चौकी, डबल फाटक की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन का संचालन सुबह 6:00 बजे से 12:00 बजे तक बंद रहेंगे। केवल पैदल व्यक्ति ही कोहिनूर तिराहा से दससराय चौकी, डबल फाटक की तरफ जा सकेंगे।

  • इंदिरा चौक से गलशहीद चौराहे की तरफ आने वाला सभी तरह के वाहनों का संचालन सुबह 6:00 बजे से 12:00 बजे तक बंद रहेगा। केवल पैदल व्यक्ति ही जा सकेंगे ।
  • मंडी चौक, संभली गेट से गलशहीद थाने की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन का प्रवेश सुबह 06:00 बजे से 12:00 बजे तक बंद रहेगा केवल पैदल व्यक्ति ही जा सकेंगे। 

  • कांठ और दिल्ली रोड से रेलवे स्टेशन,इंपीरियल तिराहा की तरफ जाने वाले चार पहिया, तीन पहिया एवं अन्य भारी वाहन सुबह 6:00 बजे से 12:00 बजे तक फव्वारा तिराहा तक ही जा सकेंगे। फव्वारा तिराहा से रेलवे स्टेशन और इंपीरियल तिराहा तक दो पहिया वाहनों को जाने की अनुमति मिलेगी।
  • बिजनौर, कांठ की तरफ से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज बसे समय सुबह 6:00 बजे तक आ सकेंगी। इसके बाद दोपहर 12.00 बजे तक नई तहसील/किला तिराहा से अंदर शहर में नहीं जाएंगी। यहीं से सवारियां लेकर वापस चली जाएगीं।

  • संभल, दिल्ली, बिलारी रोड से आने वाली रोडवेज, प्राइवेट बसें सुबह 6:00 बजे तक आएंगी। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे तक आजाद नगर मोड तक आएंगी और यहीं से सवारियां लेकर वापस चली जाएगीं।
  • रामपुर, बरेली की तरफ से आने वाली रोडवेज, प्राइवेट बसें सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे तक काशीपुर तिराहा तक आएंगी। यहीं सवारियां लेकर वापस चली जाएगीं।
  • काशीपुर, टांडा, बाजापुर, बाजपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें सुबह 6:00 बजे तक आएंगी और 6:00 बजे से 12:00 बजे तक काशीपुर तिराहा तक आएंगी। वहीं से सवारियां लेकर वापस चली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed