फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: lover suicide after killing girlfriend

मुरादाबाद: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने घर जाकर खुद को मारी गोली

Thu, 19 Nov 2020 07:19 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 19 Nov 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: lover suicide after killing girlfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

घर वालों के शादी को रजामंद न होने से आहत प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर जान ले ली। बाद में अपने सीने पर गोली चलाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार शाम बबराला कस्बे में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। दोनों अलग-अलग समुदाय के होने के कारण कस्बे में पीएसी तैनात की गई है। एसपी यमुना प्रसाद ने भी मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली के इंस्पेक्टर संजीव कुमार के मुताबिक बबराला के मोहल्ला कंजर कालोनी निवासी सुमित गुप्ता (24)) की कस्बे में ही साइकिल के पुर्जों की बिक्री की दुकान है। सुमित का पड़ोस के मोहल्ले लोहिया कालोनी निवासी युवती भूरी (20) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अलग-अलग समुदाय के होने के कारण दोनों के घर वाले शादी को राजी नहीं थे।
विज्ञापन


गुरुवार शाम सुमित अपनी प्रेमिका भूरी के मोहल्ले में पहुंचा। भूरी घर से निकल कर उपले लेने जा रही थी। सुमित ने तमंचे से भूरी के पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज होते ही मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए लेकिन उनके बीच से निकलता हुआ सुमित अपने मोहल्ले कंजर कालोनी में पहुंच गया। अपने मकान तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने अपने सीने में गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी लाई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सुमित के शव के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। 


एसपी संभल, यमुना प्रसाद ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। परिजनों के राजी न होने पर प्रेमी ने पहले युवती को गोली मारी थी, फिर अपने मोहल्ले में जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। तमंचा बरामद कर लिया है। किसी पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण एहतियात के तौर पर कस्बे में पीएसी तैनात कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed