फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Inspector arrested for taking bribe of twenty thousand, was taking money in the police station

Moradabad: बीस हजार रिश्वत में दरोगा गिरफ्तार, थाने में ले रहा था पैसे.. शस्त्र लाइसेंस को कटवा रहा था चक्कर

Thu, 22 Feb 2024 09:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 09:28 AM IST
सार

एंटी करप्शन टीम ने शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट के लिए रिश्वत ले रहे दरोगा महेशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कुछ रकम भी बरामद की गई है। एसएसपी ने दरोगा को तुरंत निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। 

विज्ञापन
Moradabad: Inspector arrested for taking bribe of twenty thousand, was taking money in the police station
रिश्वत लेने का आरोपी दरोगा महेशपाल - फोटो : संवाद

विस्तार

एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को अगवानपुर चौकी पर तैनात दरोगा महेश पाल सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी हेमराज मीना ने दरोगा को निलंबित कर दिया। दरोगा की शिकायत ठेका लेकर मकान बनवाने विशनपुर भीमाठेर गांव निवासी निजार खां ने टीम से की थी।

विज्ञापन


उनका कहना था कि शस्त्र लाइसेंस के आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की थी। टीम के बताए तरीके को अपनाते हुए निजार खां बुधवार को बतौर एडवांस पांच हजार रुपये लेकर आए। उस वक्त दरोगा सिविल लाइंस थाने के हेल्प डेस्क कक्ष में था।
विज्ञापन


निजार को वहीं बुला लिया। दरोगा के रकम पकड़ते ही टीम ने उसे दबोच लिया। दरोगा को बृहस्पतिवार को बरेली स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा लगवा रहा था चौकी के चक्कर

शस्त्र लाइसेंस के लिए पुलिस रिपोर्ट लगाने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया दरोगा महेश पाल सिंह निजार खां को तीन माह से पुलिस चौकी के चक्कर लगवा रहा था। दरोगा को निजार द्वारा इस मामले में पूर्व में की गई दो सिपाहियों की शिकायत की जांच सौंपी गई थी।

हालात देखकर निजार ने एंटी करप्शन टीम की मदद ली। विशनपुर भीमाठेर गांव निवासी निजार खां ने बताया कि पूर्व में दो सिपाहियों ने उनके शस्त्र लाइसेंस के आवेदन पर सही रिपोर्ट लगाने के बजाय उसे खारिज कर दिया था।

इसकी शिकायत पर अगवानपुर चौकी के दरोगा महेश पाल सिंह को मामले की जांच सौंपी गई थी। निजार खां का आरोप है कि इसके बाद शस्त्र लाइसेंस पर रिपोर्ट के लिए वह दरोगा से मिले तो उसने तीन माह उनसे चौकी के चक्कर लगवाए।

बाद में रिपोर्ट के एवज में 20 हजार रुपये मांगे। इस पर 19 फरवरी को निजार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन के सीओ मोहम्मद फाजिल सिद्दीकी से की। इसके बाद सीओ ने एंटी करप्शन टीम लगा कर योजनाबद्ध तरीके से बुधवार को सिविल लाइंस थाने से दरोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार करवा लिया।

सिविल थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि दरोगा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दरोगा को बरेली स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सिपाही के रूप में महेश की हुई थी भर्ती

दरोगा महेश पाल सिंह बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। पदोन्नति के बाद वह दारोगा बना। सिपाही के पद पर भी अगवानपुर चौकी क्षेत्र में तैनाती रही थी। वर्तमान में अगवानपुर चौकी में एक साल से दरोगा के पद पर तैनाती थी। दरोगा मूलरूप से बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के पलभा गांव का रहने वाला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed