फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: In-laws threatened... Troubled soldier drank pesticide, officers rushed him to hospital

Moradabad: ससुरालवालों ने दी धमकी... परेशान सिपाही ने पी लिया कीटनाशक, हालत गंभीर होने पर अस्पताल पहुंचे अफसर

Mon, 21 Oct 2024 10:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 10:02 AM IST
सार

बिलारी थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही ने घरेलू विवाद और ससुराल वालों की धमकियों से तनाव में आकर कीटनाशक पी लिया। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार है। घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को दे दी है।

विज्ञापन
Moradabad: In-laws threatened... Troubled soldier drank pesticide, officers rushed him to hospital
अस्पताल में भर्ती तरुण कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलारी थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही तरुण कुमार (35) ने शनिवार की शाम कीटनाशक पी लिया। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद अब उसकी हालत में सुधार है। पूछताछ में पता चला कि विवाद के बाद पत्नी तीन दिन पहले मायके चली गई थी।

विज्ञापन


उसकी ससुराल वाले भी उसे फोन पर धमका रहे थे। इसके कारण तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बिलारी थाना प्रभारी लखपत सिंह ने बताया कि बुलंदशहर जिले के रहमा श्यामली निवासी सिपाही तरुण कुमार पीआरवी -299 पर तैनात हैं। शनिवार की शाम वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो साथी सिपाही राजेश चौधरी ने कॉल किया।
विज्ञापन


कई बार कॉल करने के बावजूद मोबाइल नहीं उठने पर राजेश गाड़ी लेकर तरुण के कमरे पर पहुंच गया। तरुण चारपाई पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। साथी सिपाही तत्काल उसे नजदीक के डाॅक्टर के पास ले गया और और पीआरवी प्रभारी ज्ञान प्रताप धोनी को सूचना दी। पीआरवी प्रभारी ने सिपाही को मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही की शादी करीब 11 साल पहले प्रीति से हुई थी। दंपती के दो बेटी और एक बेटा है। सिपाही ने बताया कि उसकी पत्नी 17 अक्तूबर को विवाद होने के बाद मायके चली गई थी। उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। उसके मायके वाले सिपाही तरुण को ही धमकाने लगे।


पत्नी की बड़ी बहन ने भी फोन पर अभद्रता की। इसके कारण तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर सिपाही का हाल जाना। थाना प्रभारी ने घटना से परिजनों को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed