फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: girl was raped after being given intoxicants, teenager made minor victim his lust

मुरादाबाद में महिला अपराध: नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, किशोर ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

Mon, 30 Sep 2024 11:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 11:46 AM IST
सार

मुरादाबाद में युवक ने नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसकी फोटो भी खींच ली। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Moradabad: girl was raped after being given intoxicants, teenager made minor victim his lust
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटाे खींच लिए। किसी से शिकायत करने पर फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


थाना मझोला में क्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर में बताया कि उसकी पहचान बुलंदशहर जिले के अनूपशहर के गांव मलकपुर निवासी विशाल राजपूत (20) से हुई थी। विशाल ने उसे दो सितंबर को मिलने के लिए गौतम बुद्ध पार्क में बुलाया। जहां विशाल ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


साथ ही अश्लील फोटो खींच लिए। होश में आने पर विशाल ने युवती से कहा कि अगर किसी से भी कोई शिकायत की तो फोटो वायरल कर देगा। पीड़ित युवती ने इस बात की शिकायत जब आरोपी के भाई आकाश उर्फ गौरव और उसकी बहन पूनम से की तो तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ मझोला मोहित कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में किशोर व परिजनों पर केस

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में किशोर ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि वह कई दिन से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। एक दिन पहले जब बेटी छत पर अकेली सोई हुई थी तो किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि चीखपुकार सुनकर पीड़िता के पिता छत पर पहुंचे तो आरोपी चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देते हुए भाग गया।



वह आरोपी किशोर के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने भी गाली-गलौज करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी किशोर व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed