फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: girl was made drink milk mixed with intoxicating substance, raped when she became unconscious

Moradabad: दूध में नशीली चीज मिला किशोरी को पिलाया, बेहोश होने पर दुष्कर्म किया, धमकी भी दी...आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 12:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 12:50 PM IST
सार

कटघर निवासी किशोरी को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: girl was made drink milk mixed with intoxicating substance, raped when she became unconscious
किशोरी से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक किशोरी को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना कटघर में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव वंशी मुस्तकम निवासी अफसर अली उसके यहां किराये पर रहता था। 22 जुलाई को उसकी 16 वर्षीय बहन घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी अफसर अली घर में घुस आया।
विज्ञापन


आरोपी ने किशोरी को दूध में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अफसर अली के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

छात्रा से दुष्कर्म में लाइब्रेरी संचालक पर रिपोर्ट दर्ज

भगतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से दुष्कर्म करने में पुलिस ने लाइब्रेरी संचालक यूनुस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा ने बताया कि उसने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की है। आगामी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए गांव में ही संचालित एक लाइब्रेरी में प्रवेश लिया था।



आरोप है कि लाइब्रेरी संचालक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बना ली। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed