फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Girl student jumped into the river in Kundarki, divers are searching in Ramganga

मुरादाबाद: कुंदरकी में पांचवीं की छात्रा नदी में कूदी, रामगंगा में गोताखोर कर रहे तलाश, ग्रामीण मौके पर पहुंचे

Sat, 23 Sep 2023 02:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (कुंदरकी) मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, (कुंदरकी) मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 02:33 PM IST
सार

कुंदरकी पुलिस ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है। इसके लिए एसडीआरएफ समेत स्थानीय गोताखोर नदी में अभियान चलाए हुए हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Girl student jumped into the river in Kundarki, divers are searching in Ramganga
कुंदरकी में इसी पुल से कूदी छात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर जैतबाड़ा के रकबे में स्थित पुल से छात्रा रामगंगा नदी में कूद गई। उसकी पहचान गोशिया (12) पुत्री वाहिद हुसैन निवासी अहमदनगर जैतबाड़ा के तौर पर हुई है। घटनास्थल पर छात्रा की चप्पल और दुपट्टा पड़ा मिला है।

विज्ञापन


उसको बचाने के लिए स्थानीय गोताखोर नदी में कूदे और पूरे इलाक में तलाश की। बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। रामगंगा नदी में छात्रा को तलाश जारी है। दोहपर तक कोई आता पता नहीं सका।
विज्ञापन


बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन बेहाल है। बताया कि घर का काम न करने पर उसकी मां ने छात्रा को डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से चली गई। बाद में पता चला कि उसने रामगंगा नदी में छलांग लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा जिस स्थान से नदी में कूदी है वहां पर पानी का तेज बहाव होने के साथ गहराई भी है। इससे उसकी खोजबीन में भी दिक्कत आ रही है।

बिलारी से कक्षा 11 की छात्रा को किया अगवा

बिलारी में घर से स्कूल गई छात्रा को अगवा करने की घटना सामने आई है। चार दिन बाद में छात्रा का सुराग नहीं लग सका है। छात्रा की मां ने बिलारी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। वह 18 सितंबर की सुबह आठ बजे रोज की तरह बिलारी के निजी स्कूल में पढ़ने गई थी।



छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। खोजबीन करने पर पता चला कि नाबालिग बेटी को भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना निवासी साहिबे आलम अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed