फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Girl molested pretext marriage, blackmailed threatening to make video viral

Moradabad: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल, अब आरोपी दे रहे धमकी

Mon, 18 Dec 2023 12:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 12:08 PM IST
सार

पुलिस ने युवती के तहरीर के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। आराेपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Moradabad: Girl molested pretext marriage, blackmailed threatening to make video viral
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी, उसके पिता, भाई समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


28 वर्षीय युवती ने दर्ज कराए केस में बताया कि रामपुर जनपद के टांडा थापा क्षेत्र के अब्बास नगर निवासी वीर सिंह के 30 वर्षीय बेटे विकास ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देते हुए उसके घर आना जाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसे कई बार ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने जब विकास के भाई विवेक और पिता वीर सिंह से शिकायत की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ अन्य एक व्यक्ति गौतम भी धमकी देने में शामिल था। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकी देकर घर से निकाल दिया।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी विकास, उसके भाई विवेक, पिता वीर और गौतम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed