फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad exporters blaiming to other group

निर्यातक चुनावी रण जीतने को तैयार, एक दूसरे पर शुरू किए आरोपों के वार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
moradabad exporters blaiming to other group
मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) सेंट्रल रीजन के सीओए (कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन) सदस्याें के चुनाव की चौसर बिछ चुकी है। इस मैदान को जीतने के लिए आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आरोप उन पर भी लग रहे हैं जो किसी न किसी उम्मीदवार के समर्थन में हैं। मुरादाबाद से चार उम्मीदवार मैदान में है। दरअसल यहां सुधीर त्यागी और नवेदउर्रहमान का कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव हो रहा है। कुल चार उम्मीदवार दो अलग अलग गुटों से चुनाव लड़ रहे हैं। लघु उद्योग भारती एवं दि हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन मिलकर अब्दुल अजीम तथा हेमंत जुनेजा को सपोर्ट कर रही हैं। दूसरी तरफ यस तथा मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन ने नीरज खन्ना तथा नवेद उर्रहमान को मैदान में उतारा है। नवेद फिर से मैदान में आए हैं। इसी मशक्कत में सोमवार को हुई एक बैठक में आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

सतपाल ने बेच डाला इंडस्ट्री एंड फैक्ट्ररीज एसोसिएशन का भवन: राजेश खन्ना
शुक्रवार को चुनाव के मद्देनजर यस तथा एमएचएई की एक बैठक हुई जिसमें चुनावी नैया पार कराने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर मौजूद निर्यातक राजेश खन्ना ने दि हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टस एसोसिएशन केसचिव सतपाल पर आरोप लगा दिए। वह प्रतिद्वंद्वी को सपोर्ट कर रही एसोसिएशन के सचिव हैं। राजेश ने कहा 1974 में मुरादाबाद इंडस्ट्रियल, फैक्टरीज एसोसिएशन की स्थापना हुई थी। सतपाल उसके सचिव थे। उन्होंने एसोसिएशन को पहले निष्क्रिय किया और जब लोग भूल गए तो उसकी बिल्डिंग को मनमाने तरीके से बेचकर सारा पैसा गबन कर लिया। कहा कि यह बात तो एक बैठक में खुद सतपाल ने स्वीकार की थी। दरअसल राजेश भी पहले इस एसोसिएशन में रह चुके हैं।
विज्ञापन

नहीं बिकी है बिल्डिंग, गड़बड़ा गया है राजेश का दिमाग: सतपाल
सचिव सतपाल सिंह का कहना है कि राजेश खन्ना का दिमाग गड़बड़ा गया है। उनकेपास अब कोई काम तो रह नहीं गया है। ऐसे में वे इसी तरह के आरोप लगाते फिरते हैं क्योंकि विरोधी खेमे में हैं। यह भवन बिका ही नहीं है। एसोसिएशन के ही पास है। कहा कि जिस बैठक में राजेश ने यह आरोप लगाया है उसी बैठक में मुरादाबाद इंडस्ट्रियल फैक्टरीज एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष सुभाष भाटिया और कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता भी मौजूद थे। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए था कि वास्तविक स्थिति क्या है। यह भवन एसोसिएशन की संपत्ति है और संपूर्ण एसोसिएशन का ही इस पर अधिकार है। कहा कि वह राजेश खन्ना को यह गलत आरोप लगाने पर नोटिस भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात तो सही है कि यह भवन नहीं बिका है। उसका केवल प्रस्ताव बना था। उस पर विचार हुआ था पर भवन बेचा नहीं गया है। एसोसिएशन के ही पास है - सुभाष भाटिया अध्यक्ष मुरादाबाद इंडस्ट्रियल फैक्टरीज एसोसिएशन

आज होगी पर्चोँ की जांच
शनिवार को इस चुनाव में पर्चों की जांच होगी। यदि किसी के नामांकन पत्र में कमी हुई तो उसे खारिज कर दिया जाएगा। तीस सितंबर को वार्षिक बैठक होगी जिसमें जिसमें सदस्य मेन्युअल वोटिंग कर सकेंगे। एजेंडा भी इस बैठक में रखा जाएगा। दरअसल इस सेंट्रल जोन के चुनाव में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार तथा झारखंड के लगभग 5200 वोटर हैं। इनमें लगभग ढाई हजार वोटर तो मुरादाबाद में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed