फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Election Results: SP Ruchiveera defeated BJP Sarvesh Singh, became the first woman MP

Moradabad Election Results: सपा की रुचिवीरा ने बीजेपी को हरा रचा इतिहास, इस सीट पर पहली महिला सांसद बनी

Tue, 04 Jun 2024 08:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 08:51 PM IST
सार

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस सीट पर पहली महिला सांसद होंगी। सपा इस सीट पर चार बार चुनाव जीत चुकी है। 

विज्ञापन
Moradabad Election Results: SP Ruchiveera defeated BJP Sarvesh Singh, became the first woman MP
मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने जीता चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर एक बार फिर सपा ने जीत का परचम लहराया है। इससे पहले भी स्थानीय जनता चार बार सपा प्रत्याशियों को संसद पहुंचा चुकी है। कांग्रेस भी इस सीट पर चार बार जीत का स्वाद चख चुकी है। भाजपा को मात्र एक बार ही जीत नसीब हुई है, जबकि बसपा इस सीट पर कभी खाता नहीं खोल पाई है। सपा ने इस सीट पर 1996 में पहली बार जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

Moradabad Election Results: SP Ruchiveera defeated BJP Sarvesh Singh, became the first woman MP
मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने जीता चुनाव - फोटो : अमर उजाला

तब सपा ने डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को चुनाव मैदान में उतारा था। इस चुनाव में उन्हें 242030 वोट मिले थे। 1998 में हुए लोकसभा चुनाव में फिर से सपा ने डॉ. बर्क पर ही दांव लगाया था और उन्होंने पिछले चुनाव से अधिक वोट हासिल किए थे। इस चुनाव में उन्हें 289484 मत मिले थे। 2009 में सपा के टिकट पर डॉ. बर्क ने दर्ज दर्ज की थी। इस चुनाव में डॉ. बर्क को 218079 वोट मिले थे। इस चुनाव में भी डॉ. बर्क ने जीत का परचम लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Moradabad Election Results: SP Ruchiveera defeated BJP Sarvesh Singh, became the first woman MP
मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने जीता चुनाव - फोटो : अमर उजाला

2019 में सपा ने बसपा से गठबंधन किया। तब सीट सपा के खाते में आई थी। सपा ने डॉ. एसटी हसन को प्रत्याशी बनाया। उन्हें 649416 वोट मिले थे। अब सपा के टिकट पर रुचिवीरा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने एक लाख से अधिक वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की है। अब तक सपा इस सीट पर पांच बार जीत चुकी है। इस सीट पर कांग्रेस चार बार चुनाव जीत चुकी है।

विज्ञापन

Moradabad Election Results: SP Ruchiveera defeated BJP Sarvesh Singh, became the first woman MP
मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने जीता चुनाव - फोटो : अमर उजाला

1952 और 1957 में कांग्रेस के राम सरन को जीत मिली थी। इसके बाद 1984 में कांग्रेस ने हाफिज मोहम्मद सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया था। तब उन्होंने जीत दर्ज की थी। उन्हें 116942 मत मिले थे। जबकि कांग्रेस ने 2009 में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन प्रत्याशी बनाया था।

Moradabad Election Results: SP Ruchiveera defeated BJP Sarvesh Singh, became the first woman MP
मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने जीता चुनाव - फोटो : अमर उजाला

मोहम्मद अजहरुद्दीन को 301283 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा के सर्वेश सिंह को हराया था। इस सीट पर भाजपा के सर्वेश सिंह ने 2014 में जीत दर्ज की थी। उन्हें 485224 वोट मिले थे।

Moradabad Election Results: SP Ruchiveera defeated BJP Sarvesh Singh, became the first woman MP
मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने जीता चुनाव - फोटो : अमर उजाला

परिणाम जानने में रहे मशगूल, ठंडा रहा मंगल का बाजार
लोकसभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए शहर के अधिकांश लोग मंगलवार को मशगूल रहे। पल-पल की अपडेट पाने के लिए लोग घर में टीवी के सामने बैठे रहे। इसके चलते शहर के बुध बाजार में फुटपाथ पर लगने वाला मंगल बाजार सूना रहा। टाउन हाॅल से लेकर बुध बाजार तक की सड़क के किनारे फुटपाथ पर मंगल बाजार लगता है।

Moradabad Election Results: SP Ruchiveera defeated BJP Sarvesh Singh, became the first woman MP
मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने जीता चुनाव - फोटो : अमर उजाला
यहां हर वर्ग के लोगों की पहुंच का सामान आसानी से मिल जाने के कारण शहर के लोगों की इस बाजार में काफी भीड़ रहती है। लेकिन मतगणना के कारण बुधबाजार का नजारा भी बदला नजर आया। मतगणना परिणाम देखने में व्यस्त रहने के कारण काफी कम लोग ही बुध बाजार पहुंचे। इससे सुबह से लेकर शाम तक बुध बाजार में भीड़ नजर नहीं आई। शाम पांच बजे तक ईदगाह चौराहा पर भी लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed